सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   01 February 2026 major events

आज के दिन: देश का आम बजट पेश, भारत पाकिस्तान के बीच अंडर 19 मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sun, 01 Feb 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 01 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

01 February 2026 major events
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा - 03:38 ए एम है। आज देश के लिए सबसे बड़ा दिन है। देश का आम बजट आने के साथ आज से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसका असर सीधा आपके बजट पर भी पड़ेगा। इसी के साथ भारत पाकिस्तान के बीच अंडर 19 मुकाबला खेला जाएगा। 

Trending Videos

देश का आम बजट पेश होगा 

आज 1 फरवरी 2026 को देश का देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण संसद में लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। बजट सरकार का एक साल का वित्तीय खाका होता है, जिसमें आने वाले वित्त वर्ष की अनुमानित आय और खर्च का विवरण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

FASTag यूजर्स के लिए बदलाव

FASTag यूजर्स के लिए भी 1 फरवरी से नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे नए यूजर्स को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम टोल भुगतान प्रणाली को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पान मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स

1 फरवरी 2026 से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है। सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जीएसटी के अलावा पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा। अगर यह बदलाव लागू होता है तो इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

भारत पाकिस्तान के बीच अंडर-19 मुकाबला 

अंडर-19 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान ने विश्व कप से पहले एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को हराया था और अब आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम के पास पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने का मौका रहेगा। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला 

आज ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के रोड लेवर एरिना में कार्लोस अल्काराज़ और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाएगा। 

भारतीय तटरक्षक बल का 50वां स्थापना दिवस

भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी 2026 को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसकी स्थापना 1977 में की गई थी। आज ये इकाई 155 जहाजों और 80 विमानों वाली एक मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में काम कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed