सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   03 February 2026 major events

आज के दिन: बिहार में पेश होगा बजट, डब्ल्यूपीएल एलिमिनेटर में दिल्ली-गुजरात का मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 3 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

03 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज 3 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज बिहार विधानसभा में नई सरकार का पहला बजट पेश होगा। वही, डब्ल्यूपीएल एलिमिनेटर में दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही मंगलवार को एनडीए दल की बैठक भी होगी। 

Trending Videos

राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के छह दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए दल की बैठक

मंगलवार को संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में कई मुद्दों पर सांसदों को संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा 

विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। वे वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार में बजट पेश

मंगलवार को बिहार की नई सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

दिल्ली- गुजरात के बीच मुकाबला

डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का एलिमिनेटर में मुकाबला गुजरात जाएंट्स से होगा। यह मैच वडोदरा में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में 5 फरवरी को आरसीबी से भिड़ेगी।(संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

अंडर 19 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। दूसरे सेमीफाइनल में 4 फरवरी को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। 
 

केंद्रीय बजट से संबंधित प्रतियोगिता

मंगलवार को माय भारत प्लेटफॉर्म पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रतियोगिता शुरू होगी। यह केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी है, जिसमें माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत युवा भाग ले सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देश के युवाओं के बीच केंद्रीय बजट की समझ को बढ़ाना है। 

अमृत उद्यान 

राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान मंगलवार से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुल रहेगा। आम जनता सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed