सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 April 2026 Major Events

आज के दिन: महिला आरक्षण पर देशव्यापी अभियान शुरू करेगी भाजपा, आईपीएल में दो मुकाबले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 11 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं.

11 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 11 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बैठक हो सकती है। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा आज से देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन के दौरे पर यूएई पहुंचेंगे। वहीं, आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे।

Trending Videos

विदेश मंत्री का यूएई दौरा
विदेश मंत्री आज दो दिवसीय दौरे पर यूएई पहुंचेंगे। यहां वह शीर्ष नेतृत्व से मिल दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की समीक्षा करेंगे ताकि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को  इस्लामाबाद में वार्ता होगी। इसमें युद्ध विराम को आगे बढ़ाने या संघर्ष को पूरी तरह रोकने पर चर्चा होनी है। ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है। अब आगे के समझौते के लिए ईरान और अमेरिका इस्लामाबाद में मिलेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महिला आरक्षण पर बीजेपी का देशव्यापी अभियान
महिला आरक्षण को लेकर भाजपा शनिवार को देशव्यापी अभियान करेगी। यह कार्यक्रम लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 2029 से 33% आरक्षण लागू करने को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए होगा। इसके लिए अगले सप्ताह संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें संविधान संशोधन बिल पारित कराए जाएंगे। 

पीएम मोदी की मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जंगीपुर मुर्शिदाबाद में चुनावी प्रचार करेंगे। शुक्रवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘सोनार बांग्ला’ का रोडमैप बताते हुए विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बंगाल के ही बेटा को ही भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। वह शाम साढ़े चार बजे गोमतीनगर के विवेक खंड दो स्थित टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:45 बजे पर कैंट स्थित सूर्या प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

 

मुख्यमंत्री योगी का लखीमपुर खीरी का दौरा 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पलिया क्षेत्र के चंदन चौकी और मोहम्मदी क्षेत्र के मियांपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं,  कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

पंजाब कैबिनेट की बैठक
पंजाब सरकार आज कैबिनेट बैठक करेगी। इसमें सरकार सत्कार कानून में संशोधन कर बेअदबी मामलों में सजा का प्रावधान जोड़ना चाहती है। वहीं, 13 अप्रैल को विशेष सत्र में इस पर चर्चा होगी।

हरियाणा में हाईवे बंद करने की चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा ने रबी सीजन में खरीद के नियमों के विरोध में 11 अप्रैल को हरियाणा में नेशनल हाईवे बंद करने का एलान किया है। प्रदेश के हर जिले में एक नेशनल हाईवे बंद किया जाएगा। इसके साथ आढ़तियों का भी समर्थन मांगा है। मोर्चा की मांग पर पानीपत की आढ़ती एसोसिएशन ने 11 अप्रैल को सुबह 11 से दो बजे तक तीन घंटे तौल बंद करने का फैसला लिया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में आज दो मुकाबले
आईपीएल में आज डबल हेडर है। पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच शाम 3:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शाम के 7:30 से  चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

महात्मा फुले की 200वीं जयंती आज
आज महात्मा फुले की 200वीं जयंती है। इस मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। 11 अप्रैल 1827 को पुणे के गोविंदराव और चिमनाबाई के घर में ज्योतिराव का जन्म हुआ था। ज्योतिबा फुले एक समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed