सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election 2026 tamil nadu assam west bengal political statements pm modi news updates in hindi

चुनाव डायरी: असम में एक केंद्र पर आज दोबारा मतदान; बंगाल के कृष्णनगर उत्तर से TMC प्रत्याशी का नामांकन रद्द

ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 11 Apr 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
assembly election 2026 tamil nadu assam west bengal political statements pm modi news updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन
नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में सघन जांच के बाद सिर्फ असम के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश की गई है। यहां शनिवार को फिर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने केरलम, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के 63,084 मतदान केंद्रों पर कराया है। इनमें से असम के 123-करीमगंज नॉर्थ विधानसभा में 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल पोलिंग स्टेशन पर दोबारा मतदान का निर्णय लिया गया है।
Trending Videos

बंगाल: कृष्णनगर उत्तर के तृणमूल प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त
कोलकाता। प. बंगाल चुनाव से पहले कृष्णनगर उत्तर सीट पर तृणमूल को बड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग ने तृणमूल प्रत्याशी अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन रद्द कर दिया है। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, अभिनव जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9ए के तहत अयोग्य पाए गए। जांच में सामने आया कि नामांकन के समय वे सरकारी अनुबंधों से जुड़े थे, जो हितों के टकराव के चलते उम्मीदवारी में बाधक है। अभिनव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तृणमूल नेतृत्व इस सीट पर नया चेहरा उतारने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

326 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी तमिलनाडु में वोटिंग
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर कुल 326 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू व डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर समीक्षा की। पर्यवेक्षकों से कहा गया कि वह अपने संपर्क नंबर और जनता, राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की शिकायतें सुनने की जगह और समय को अच्छी तरह से प्रकाशित करें।

कुल 4,610 उम्मीदवार : तमिलनाडु में 4,610 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करूर सीट से सबसे अधिक 85, तो अंबासमुद्रम में सबसे कम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed