{"_id":"69d9514d191be8a00d05053b","slug":"maharashtra-news-updates-physical-assault-victim-died-after-consuming-poison-in-beed-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दुष्कर्म पीड़ित युवती की अस्पताल में मौत, चाचा के शारीरिक शोषण करने पर पीड़िता ने खा लिया था जहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दुष्कर्म पीड़ित युवती की अस्पताल में मौत, चाचा के शारीरिक शोषण करने पर पीड़िता ने खा लिया था जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 16 साल की एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने सगे चाचा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। लड़की के साथ 5 अप्रैल को बालाघाट के एक दूरदराज गांव में दुष्कर्म किया गया था। वह पास के एक पशु-बाड़े से घर लौट रही थी, तभी पीड़िता के चाचा ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस घटना से बीड की कैज तहसील के निवासियों में भारी गुस्सा है।
कैज पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर उमेश निकम ने बताया, 'घटना के तुरंत बाद पीड़ित लड़की ने जहर खा लिया था। उसे गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।' अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है।
Trending Videos