फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 August 2026 Major Event

आज के दिन: कैबिनेट के साथ बैठक कर सकते हैं पीएम, सुप्रीम कोर्ट में कावेरी जल विवाद के मामले में होगी सुनवाई

Thu, 13 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 13 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
13 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 13 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के साथ बैठक कर सकतें हैं। इसके साथ कावेरी जल विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

पीएम की कैबिनेट के साथ बैठक  

शुरुआत प्रधानमंत्री से। संसद सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर 1 बजे मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार मानसून सत्र की प्रगति और सरकार की विधेयकों को लेकर आगे की नीति को अंतिम रूप देने का काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा  फुल ड्रेल रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेल रिहर्सल गुरुवार को आयोजित की जाएगी। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लालकिले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है। सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए कई सड़कों को बंद रखा जाएगा। केवल विशेष लेबल वाले वाहनों को ही इन सड़कों पर प्रवेश की अनुमति होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

कावेरी जल विवाद पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कावेरी जल विवाद पर सुनवाई करेगा। दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के हिस्से का कावेरी नदी का पानी तुरंत छोड़ने के निर्देश देने की मांग की गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में सुनवाई 

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका के अंगीकरण पर सोमवार को आरडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कांवड़ यात्रा को लेकर किए गए रूट डायवर्जन को देखते हुए अधिवक्ताओं ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दे दिया था। कोर्ट ने अब मामले में सुनवाई की तिथि आज तय है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राजस्थान सरकार की बैठक

राजस्थान सरकार गुरुवार को कैबिनेट बैठक कर सकती है। इसी बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि 20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। इसी बैठक में यूसीसी के ड्राफ्ट पर चर्चा हो सकती है।

कर्नाटक बंद का एलान

कन्नड़ एक्टिविस्ट वताल नागराज ने आज कर्नाटक बंद का एलान किया है। उन्होंने यह बंद तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के आदेश के विरोध में बुलाया है। यह बंद सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा, जिससे दक्षिण के दो राज्यों के बीच सबसे व्यस्त सड़क मार्ग प्रभावित हो सकता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed