फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 June 2026 Major Events

आज के दिन: राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के ओंकारेश्वर दौरे पर, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे का आखिरी दिन

Thu, 18 Jun 2026 05:58 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 18 Jun 2026 05:58 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 18 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
18 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 18 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरे पर रहेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में कई द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएंगी। उनका यह दौरा दो दिन का है। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 1500 जवान और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर से करीब चार किलोमीटर पहले स्थित शिवकोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। उनकी अगवानी के लिए प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति दो दिन ओंकारेश्वर में प्रवास करेंगी। पहले दिन वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन वे सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर हैं। इस दौरे में वह गुरुवार को अपनी यात्रा के अंतिम चरण के लिए पेरिस जाएंगे, जहां वह कई द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे और यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप कार्यक्रम विवाटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 
विज्ञापन

कोयला मंत्रालय का कार्यक्रम
कोयला मंत्रालय गुरुवार को मुंबई में सरफेस कोल/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना पर तीसरे रोड शो का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले नई दिल्ली और हैदराबाद में इसका आयोजन हो चुका है। 

सीएम योगी का कानपुर दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव और कानपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पहले उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कानपुर पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed