फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 July 2026 Major Events

आज के दिन: एनडीए के लोकसभा-राज्यसभा सांसदों की बैठक, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Tue, 21 Jul 2026 06:07 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 21 Jul 2026 06:07 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 21 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
21 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 21 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। मानसून सत्र के दूसरे दिन एनडीए के सांसदों की बैठक होगी। इसके साथ ही राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विदेश दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों के दौरे पर हैं। इस दौरान वे मंगलवार को उत्तरी मैसेडोनिया में रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तरी मैसेडोनिया की पहली यात्रा है। वे राष्ट्रपति सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी, प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। वह भारत-उत्तरी मैसेडोनिया व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगी। दोनों पक्षों की कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी-सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों को गहरा करने में गहरी रुचि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए के संसदीय दल की बैठक
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल होंगे। मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने हैं।(संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शहीद दिवस पर ममता की रैली
आज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस रैली आयोजित करेगी। दरअसल, 21 जुलाई 1993 को पश्चिम बंगाल की तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के दौरान कोलकाता में युवा कांग्रेस के 'राइटर्स बिल्डिंग अभियान' के दौरान पुलिस फायरिंग हुई थी। उस समय राज्य में ज्योति बसु मुख्यमंत्री थे, जबकि ममता बनर्जी प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल थीं और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मतदाता पहचान पत्र के बिना मतदान की अनुमति न दी जाए। राइटर्स बिल्डिंग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। इस घटना ने राज्य की राजनीति पर गहरा असर डाला और ममता बनर्जी ने इसे लंबे समय तक राजनीतिक मुद्दा बनाए रखा। बाद के वर्षों में 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस ने 'शहीद दिवस' के रूप में मनाना शुरू किया। यह घटना आज भी पश्चिम बंगाल की राजनीति के सबसे चर्चित और विवादित अध्यायों में गिनी जाती है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब मंगलवार को सुनवाई होगी। इसमें मेघालय सरकार सोनम की गिरफ्तारी के समय उपलब्ध कराए गए तथ्यों की प्रति कोर्ट में पेश करेगी। ये वही तथ्य हैं जो सोनम को गिरफ्तारी के समय उसे उपलब्ध कराए गए थे। मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द करने की मांग भी दोहराएगी। दस्तावेज में हत्या से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के स्थान पर गलती से धारा 403(1) अंकित हो गई थी, जबकि बीएनएस में ऐसी कोई धारा मौजूद नहीं है, लेकिन सोनम हत्या में शामिल है,इसके पुख्ता सबूत हैं। 

हरियाणा में टिफिन बैठक
हरियाणा में मंगलवार को एक साथ टिफिन बैठकें होंगी। बैठक में  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed