आज के दिन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर प्रदेश दौरे का आखिरी दिन, देशभर में आज मनाई जा रही ईद
नमस्कार! आज है शनिवार, 21 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 21 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की तृतीया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर प्रदेश दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से दो दिन के दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचेंगे। वहीं, देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर हैं। आज इस दौरे का आखिरी है। राष्ट्रपति आज गोवर्धन परिक्रमा के कार्यक्रम शामिल होंगी।
उपराष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वे शनिवार को नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद मुंबई के लोक भवन में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और 64वें जैन दीक्षा समारोह में भाग लेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। वह उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
रूसी टैंकर भारत पहुंचेगा
'एक्वा टाइटन' नामक एक अफ्रामैक्स रूसी टैंकर, जो मूल रूप से चीन के रिझाओ बंदरगाह की ओर जा रहा था, उसने मध्य मार्च में दक्षिण पूर्व एशियाई जलक्षेत्र (दक्षिण चीन सागर) से यू-टर्न ले लिया है। यह टैंकर जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से 'उरल्स' कच्चा तेल लेकर चला था और अब इसके 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है। यह घटनाक्रम भारत की ऊर्जा सुरक्षा और बदलती वैश्विक आपूर्ति शृंखला के लिहाज से एक बेहद अहम और कूटनीतिक कदम है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
देश में आज मनाई जा रही ईद
आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे पूरे महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं। ईद की तारीख किसी फिक्स कैलेंडर से नहीं, बल्कि चांद दिखने पर तय होती है। रमजान के 29 या 30 रोजों के बाद नया चांद देखा जाता है। अगर चांद दिख गया तो अगले दिन ईद मनाई जाती है। अगर चांद नहीं दिखा तो एक दिन और रोजा रखकर फिर ईद मनाते हैं। इसलिए अलग-अलग जगह ईद की तारीख अलग हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
नवरात्रि का तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता रानी का यह रूप शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार होती हैं, जिनका तेजस्वी रूप भक्तों को निर्भय बनाता है, वहीं उनका सौम्य स्वरूप शांति और सुख प्रदान करता है। मां चंद्रघंटा के गले में सुगंधित सफेद फूलों की माला शोभायमान रहती है और वे बाघ पर सवार होती हैं। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र विराजमान है, जिस कारण उन्हें "चंद्रघंटा" कहा जाता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)