सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 February 2026 major events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन का इस्राइल दौरा, टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच मुकाबला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है बुधवार 25 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

25 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 25 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की नवमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के इस्राइल दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा।

Trending Videos

राष्ट्रपति मुर्मू का महाराष्ट्र दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। उनका महाराष्ट्र दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान बुधवार को वे बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद नागपुर में ब्रह्माकुमारीज के ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग’ कार्यक्रम के राज्यस्तरीय शुभारंभ समारोह में भी भाग लेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के इस्राइल दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान इस्राइली संसद नेसेट में भाषण देंगे और यरूशलम में एक नवाचार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम भी जाएंगे। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि दोनों देशों के बीच एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग समेत उच्च तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ावा देने पर बात होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिन के बिहार के दौरे पर जा सकते हैं। उनका सीमांचल दौरा सुरक्षा और सीमा प्रबंधन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी का जापान दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिन के जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 33 ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा की खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकों और राउंड टेबल मीटिंग के जरिए निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। यूपी के सीईओ की तरह वे निवेशकों से प्रदेश के औद्योगिक रोडमैप, नीति स्थिरता और कारोबारी संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। प्रवासी भारतीयों और उत्तर प्रदेश वासियों को संबोधित करने के साथ स्कूली बच्चों से भी संवाद करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

नैनीताल में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन
नैनीताल में विकसित भारत-युवा संसद का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीएसबी परिसर के सेमिनार हॉल में होगा। इस वर्ष युवा संसद का विषय ‘आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ निर्धारित किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पूसा कृषि विज्ञान मेला का उद्घाटन
पूसा परिसर स्थित मेला ग्राउंड में बुधवार को 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। मेले के समापन दिवस यानी 27 फरवरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

आज से हरियाणा बोर्ड परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

टी20 विश्वकप मैच
टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed