सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Gaurav bhatia statement intensifies politics BJP hits back Priyanka gandhi calling her female Ghazni

BJP vs Priyanka Gandhi: गाजा पर बयान से सियासत तेज, प्रियंका पर भाजपा का पलटवार, फीमेल गजनी कहकर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

 Gaurav Bhatia Statement: गाजा मुद्दे पर प्रियंका गांधी के बयान के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला किया और फीमेल गजनी कहकर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रियंका 7 अक्तूबर के इस्राइल हमलों को भूल रही हैं और चुनिंदा आक्रोश दिखा रही हैं। यह विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले सामने आया है। 
 

BJP Gaurav bhatia statement intensifies politics BJP hits back Priyanka gandhi calling her female Ghazni
गौरव भाटिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गाजा को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने उनसे गाजा में कथित नरसंहार का मुद्दा उठाने और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा ने तीखा जवाब देते हुए प्रियंका पर चुनिंदा आक्रोश दिखाने का आरोप लगाया और उन्हें भारतीय राजनीति की फीमेल गजनी कहा।

Trending Videos


प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत को दुनिया के सामने सच, शांति और न्याय की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस्राइल की संसद में गाजा के मुद्दे का जिक्र करेंगे। प्रियंका वायनाड से सांसद हैं और उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा हमेशा शांति और मानवाधिकारों के पक्ष में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का तीखा हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने 2008 की फिल्म गजनी के किरदार का हवाला देते हुए कहा कि प्रियंका को सात अक्तूबर को इस्राइल में हुए हमलों की याद नहीं है। भाटिया ने कहा कि 1200 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या और महिलाओं के अपहरण व अत्याचार की निंदा करने का नैतिक साहस प्रियंका में नहीं है।

ये भी पढ़ें- Supreme Court: ‘बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते’, NCERT की किताब में न्यायपालिका पर सामग्री से सीजेआई नाराज

चुनिंदा आक्रोश का आरोप
भाटिया ने कहा कि संसद में फलस्तीन लिखे बैग के साथ जाना आसान है, लेकिन आतंकवादी हमलों की खुलकर निंदा करना कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटबैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संतुलित और स्पष्ट रुख जरूरी है।

पीएम मोदी का इस्राइल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे का मकसद रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना बताया गया है। पिछले नौ वर्षों में यह उनका दूसरा इस्राइल दौरा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है।

सात अक्तूबर को इस्राइल पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इसी मुद्दे पर देश के अंदर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article