सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police arrests 25 bangladeshi nationals including transgenders living illegally in versova

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज भी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 25 Feb 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके से 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग अवैध तरीके से भारत में घुसकर कई साल से मुंबई में रह रहे थे। इनमें 21 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं।

mumbai police arrests 25 bangladeshi nationals including transgenders living illegally in versova
मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : Mumbai Police
विज्ञापन

विस्तार

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने अंधेरी के वर्सोवा इलाके से 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के पिछले कई साल से यहां रह रहे थे। पुलिस को इनके पास से बड़ी संख्या में जाली भारतीय पहचान पत्र भी मिले हैं। इस कारवाई को वर्सोवा पुलिस की एंटी-टेरर सेल ने अंजाम दिया है।
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में 21 ट्रांसजेंडर, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ये सभी मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित यारी रोड इलाके में रह रहे थे। पुलिस को काफी समय से इस इलाके में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कारवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया जानकारी पर पुलिस ने मारा छापा
वर्सोवा पुलिस को एक मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि ये सभी लोग देर रात यारी रोड पर एक दरगाह के पास इकट्ठा होने वाले हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की एंटी-टेरर सेल (एटीसी) टीम ने योजना बनाकर इलाके में छापा मारा और सभी 25 लोगों को हिरासत में ले लिया।

कोलकाता के रास्ते मुंबई में की थी घुसपैठ
शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। वे सबसे पहले कोलकाता पहुंचे और फिर वहां से दिल्ली और गुजरात होते हुए मुंबई आए। मुंबई पहुंचने के बाद इन लोगों ने जाली तरीके से आधार कार्ड और दूसरे भारतीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों के जाली दस्तावेज बनवाने में किसने मदद की। पुलिस उस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है जो अवैध अप्रवासियों को भारत में बसाने और उनके फर्जी कागज तैयार करने में शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, शहर में अवैध रूप से रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed