आज के दिन: मादक पदार्थ नियंत्रण से जुड़ी अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री, सीएम योगी का देवरिया दौरा
नमस्कार! आज है शुक्रवार, 26 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 26 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज गृह मंंत्री अमित शाह NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के दौरे पर रहेंगे।
NCORD की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बैठक का आयोजन कर रहा है। बैठक हाइब्रिड मोड में 44 केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ राज्य सरकारों और ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 108 प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” जारी करेंगे।
सीएम योगी का देवरिया दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी सुबह 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बरांव में आयोजित कार्यक्रम में वह रुद्रपुर एवं बरहज विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह समारोह को संबोधित भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अलीगढ़ दौरा
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह यहां लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर जाएंगे। वहां लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में भाग लेंगे। यह समारोह लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
मुहर्रम की वजह से आज नहीं खुलेगा शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर बंद रहेगा। बाजार में नियमित ट्रेडिंग सोमवार 29 जून को दोबारा शुरू होगी। इससे पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर बाजार बंद रहा था। यानी करीब एक महीने के भीतर यह बाजार की दूसरी छुट्टी है।
महिला टी20 विश्वकप में स्कॉटलैंड और श्रीलंका का मैच
महिला टी20 विश्वकप 2026 में शुक्रवार को स्कॉटलैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। ग्रुप-2 का यह मैच मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।