सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan Agarwal Murder Pune Police Probe Court hearing parent reaction hindi news Updates Accused Siya Chetan

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया के माता-पिता बोले, दोष साबित होने पर बेटी को मिले सबसे कड़ी सजा

आईएएनएस, पुणे / मुंबई। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 AM IST
सार

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड लगातार सुर्खियों में है। महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए इस मामले में आरोपी सिया के माता-पिता ने कहा है कि दोष साबित होने पर बेटी को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गत 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले से लगभग 350 फीट गहरी खाई में धकेल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी सिया के अलावा उसके प्रेमी चेतन को भी गिरफ्तार किया है। आइए, विस्तार से सिया गोयल के माता पिता के बयान को जानते हैं...

विज्ञापन
Ketan Agarwal Murder Pune Police Probe Court hearing parent reaction hindi news Updates Accused Siya Chetan
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

करीब 13 महीने पहले मध्य प्रदेश की लड़की सोनम रघुवंशी ने मेघालय में छुट्टियां बिताने के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या कर दी थी। प्रेम त्रिकोण या तीन किरदारों का एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। इस मामले में शादी से पहले मंगेतर को मौत के घाट उतारा गया है। आरोप सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान सिया-चेतन अपने बयान बदल रहे हैं। केतन अग्रवाल और सिया गोयल की इस कहानी में अब तक इस मामले में क्या हुआ? पुलिस की जांच कहां तक पहुंची? अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों पर क्या आरोप लगाए गए हैं? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस खबर में पढ़िए

विज्ञापन


आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने क्या कहा?
केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में जांच के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं भी जताई हैं। माता-पिता ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह उनकी बेटी ही क्यों न हो। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने केतन की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केतन के परिवार के लिए यह क्षति अकल्पनीय है।
विज्ञापन


'बेटे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं'
प्रवीण गोयल ने कहा, यह एक बहुत दुखद घटना है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। केतन उनके बेटे जैसा था और वे उससे बहुत प्यार करते थे। ऐसा प्यारा, प्रतिभाशाली, अच्छा लड़का, आज हमने उसे खो दिया। एक पिता के रूप में, बेटे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता। कुछ दिन पहले ही सिया का जन्मदिन मनाया गया था और उन्होंने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिया की मां का बयान क्या?
सिया की मां पूजा गोयल ने भी घटना पर सदमा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलना चाहिए, चाहे कोई भी जिम्मेदार पाया जाए। पूजा गोयल ने कहा, "जब मैंने इस घटना के बारे में सुना, तो मुझे गहरा सदमा लगा।" उन्होंने सोचा कि ऐसा कैसे हो सकता है। पूजा ने कहा कि केतन का परिवार आज जिस दुख से गुजर रहा है, वह बहुत बड़ा है। उन्हें इससे भी अधिक दर्द है क्योंकि दो परिवार तबाह हो गए हैं।



क्या बेटी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए?
पूजा गोयल ने कहा कि केतन बहुत अच्छा इन्सान था। यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सजा उनकी बेटी को भी मिलनी चाहिए। पूजा ने कहा, "अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति को उसी जगह से फेंक दिया जाना चाहिए जहां से केतन गिरा था।" यह बयान उनकी न्याय की प्रबल इच्छा को दर्शाता है।


किले पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने क्या जानकारी दी?
केतन अग्रवाल की पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर मौत हुई थी। बाद में इसे कथित हत्या बताया गया। ऐतिहासिक स्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव ने खुलासा किया। उसने बताया कि मृतक की मंगेतर और आरोपी सिया गोयल मदद के लिए चिल्ला रही थी। सिया ने कहा था कि "कोई किले से गिर गया है।" उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिया के साथ कथित प्रेमी चेतन चौधरी भी आरोपी है और दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed