फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 August 2026 Major Event.

आज के दिन: नीट पेपर लीक मामले में विशेष फास्ट ट्रैक में आज होगी सुनवाई, यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू

Mon, 03 Aug 2026 06:40 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 03 Aug 2026 06:40 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 3 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
3 August 2026 Major Event.
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 3 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। इसके साथ ही नीट पेपर लीक मामले में विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई होगी। वहीं, यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से तीन दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके साथ ही भुवनेश्वर से बरहामपुर तक ट्रेन यात्रा भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पेपर लीक  मामले में होगी सुनवाई 
राउज एवेन्यू की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र को रिकॉर्ड पर ले लिया गया था। सीबीआई ने अदालत को बताया था कि करीब 20,000 पन्नों के एनेक्सर्स की स्कैनिंग की जा रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आज से शुरू
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक सोमवार से शुरू हो रही है। यह बैठक 5 अगस्त तक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से रेपो रेट की समीक्षा की जाएगी, जिसका सीधा असर होम लोन और ईएमआई (EMI) पर पड़ेगा। 

 

 

बृजभूषण शरण के मामले में होगी सुनवाई 
इसके अलावा दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण और विनोद तोमर के कथित यौन उत्पीड़न मामले में फैसला सुरक्षित रखा। अदालत इस मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि 2023 में महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला एथलीट्स ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पैलेट गन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट भीड़ नियंत्रण के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। 

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू
विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। संसद के मानसून सत्र की तरह यूपी के दोनों सदनों में भी विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करने के आसार हैं। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इस सत्र के 3 से 6 अगस्त चलने की उम्मीद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित मामले में सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर अब मंडलायुक्त एवं रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के अध्यक्ष के न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। इससे पहले न्यायालय अगली सुनवाई तक विश्वविद्यालय के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगा चुका है। रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई को जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बने 38 भवनों को बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित मानते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

टीएमसी के बैंक खातों से संंबंधित मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को ईडी की ओर से फ्रीज किए जाने के सुनवाई करेंगी। टीएमसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें खातों को फ्रीज करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच कर सकती है। 

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज से शुरू
नूंह के नल्हड़ में सोमवार बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को आयोजित होगी। 2023 की हिंसा को देखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन नूंह जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।  बता देंकि 2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह जिले में हिंसक झड़पें हुई थी। उस घटना में कई लोगों की जान गई थी, अनेक लोग घायल हुए थे और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद कई दिनों तक जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पंकज सिंह का दादरी क्षेत्र में दौरा
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह सोमवार को दादरी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान अभिनंदन समारोह और आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा आयोजित की जा रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed