सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   3 March 2026 Major Events

आज के दिन: साल 2026 का पहला चंदग्रहण आज, होली के चलते शेयर बाजार रहेगा बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 03 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार 3 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

3 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 3 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। मंगलवार को साल का पहला चंदग्रहण लगने वाला है। वहीं , होली के मौके पर शेयर बजार बंद रहेगा। 

Trending Videos

साल का पहला चंद्रग्रहण

मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश जगहों पर दिखाई देगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 मिनट पर शुरू होगा और वहीं, समाप्ति समय शाम 6:48 मिनट है। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शेयर बाजार रहेगा बंद 
होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी सुबह के सेशन में बंद रहेगा। हालांकि, निवेशकों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा। 

पूरे दिन नहीं होंगे राम लला के दर्शन
होली के एक दिन पहले मंगलवार को चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसे में सुबह 6:20 बजे से मठ-मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इसलिए तीन मार्च को पूरे दिन श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। शाम को 07 बजे फिर दर्शन शुरू होगा।

आज के दिन हुआ था जमशेद टाटा का जन्म 

आज के दिन साल 1839 में जमशेदजी टाटा  का जन्म हुआ था।  उन्हें भारतीय उद्योग जगत का पितामह भी माना जाता है। उन्होंने ही भारत में उद्योगों को स्थापित करने की शुरुआत की थी। टाटा समूह के टाटा स्टील, टाटा होटल्स और हाइड्रोपावर बिजनेस की शुरुआत की थी। 

 

 

श्रीलंका की टीम पर हुए हमले के 17 साल
3 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम मैच खेलने जा रही थी। इस दौरान उनकी बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनों देशों के बीच खेली जा रही शृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी। तभी यह घटना हुई थी। इसके बाद से मैच रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed