TOP News: आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट
देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा से आच्छादित होकर रक्तिम नारंगी आभा में दमकेगा, एक ऐसा मोहक दृश्य जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले और तेज कर दिए हैं, जिसके चलते वैश्विक राजनीति में हलचल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं
अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए जा रहे सैन्य कार्रवाई और फिर ईरान की जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी सैन्य अभियान के लक्ष्य पर जोर दिया। रुबियो ने बताया कि अमेरिका का ईरान पर हमला किसी स्कूल या नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, किस देश में कब दिखेगा?
देश के अधिकांश हिस्सों में यह अलौकिक दृश्य चंद्रमा उदय के समय अपने अंतिम चरण में नजर आएगा, वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आकाश में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक भी देखी जा सकेगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लालिमा से आच्छादित होकर रक्तिम नारंगी आभा में दमकेगा, एक ऐसा मोहक दृश्य जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मार्च से मई 2026 के हॉट वेदर सीजन के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि अगले 90 दिन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार गर्मी सामान्य से अधिक रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, कई क्षेत्रों में लू के दिनों में इजाफा और मार्च में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने राज्य सरकारों और आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप, मेलानिया ने की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। यह अपने आप में ऐतिहासिक घटना रही क्योंकि वह किसी भी विश्व नेता की पहली पत्नी हैं जिन्होंने सुरक्षा परिषद की कुर्सी संभाली। अमेरिका मार्च महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है, इसलिए यह मौका उन्हें मिला। बैठक का विषय था, 'संघर्ष के समय बच्चों, तकनीक और शिक्षा'। मेलानिया ट्रंप ने कहा कि शिक्षा शांति और सहनशीलता बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने इस मुद्दे को हमेशा अपनी प्राथमिकता बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति जहां एक ओर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब ट्रंप को उनकी टैरिफ को लेकर दोहरा झटका लगा है, जहां एक ओर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी टैरिफ को अवैध बताते हुए पूरी तरह से रद्द करने का फैसला सुनाया था। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका की संघीय अदालत ने भी ट्रंप प्रशासन की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें प्रशासन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पिछले महीने अवैध घोषित किए गए टैरिफ का रिफंड देने की प्रक्रिया को धीमा करना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत
इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपत्ति से पूछताछ की रिकॉर्डिंग
अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे। पढ़ें पूरी खबर...
जीत के जश्न में सैमसन से हुई बड़ी गलती, विजयी चौका लगाते ही मैदान पर फेंका हेलमेट!
भारत को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की मुश्किल में फंस सकते हैं। सुपर-8 मुकाबले में रविवार को उनसे ऐसी गलती हो गई जिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में अहम मुकाबला खेला गया। इस दौरान सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलवाया। पढ़ें पूरी खबर...
मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' विवादों और विरोधों के बीच 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। फिर वीकएंड पर कमाई में इजाफा देखा गया। आज चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? पढ़िए इस रिपोर्ट में
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
कमेंट
कमेंट X