आज के दिन: एनडीए सांसदों का मंगल मिलन, प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
नमस्कार! आज है मंगलवार, 4 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 4 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज एनडीए के संसदीय दल की बैठक होगी। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल E20 के मुद्दे पर लोगों के समूह के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे।
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे मंगलवार को रेल मार्ग से भुवनेश्वर से बरहमपुर पहुंचेंगीं और तप्तपानी में मां कंधुनी देवी मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' मंगलवार आयोजित की जाएगी। इसको लेकर भाजपा संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, 'राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक, 'मंगल-मिलन,' 4 अगस्त (मंगलवार) को सुबह 9.30 बजे संसद भवन ग्रन्थालय के जीएमसी बालायोगी सभागृह में आयोजित की जाएगी।' राजग के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
केजरीवाल का प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दोपहर 12 बजे सौ लोगों के समूह के साथ प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम शुरू की गई एक ऑनलाइन याचिका पर 2,33,238 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह याचिका इथेनॉल नीति में कथित खामियों को उजागर करने के लिए शुरू की गई थी। केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को यह याचिका सौंपना चाहते हैं। साथ ही पीएम से चर्चा करना चाहते हैं। (संंबंधित खबर यहां पढ़ेंं)
मध्य प्रदेश कांग्रेस की बैठक
मध्य प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को एक अहम बैठक करेगी। इस बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आसाराम से संबंधित मामले में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की मेडिकल आधार पर दाखिल अंतरिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इस मामले में उनके खराब स्वास्थ्य और चिकित्सा रिपोर्ट को लेकर विचार किया जाएगा।