{"_id":"629a34ceb1286d28427351f0","slug":"64-capsules-containing-heroing-cocaine-extracted-from-body-of-a-ugandan-woman-at-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: युगांडा की महिला के शरीर से निकाले गए हेरोइन और कोकेन भरे 64 कैप्सूल, कीमत तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: युगांडा की महिला के शरीर से निकाले गए हेरोइन और कोकेन भरे 64 कैप्सूल, कीमत तीन करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
युगांडा की इस महिला को 28 मई को पहले से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे

Trending Videos
विस्तार
युगांडा की एक महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से 535 ग्राम हेरोइन 49 कैप्सूलों में और 175 ग्राम कोकेन 15 कैप्सूलों में पैक बरामद की गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से मिली हेरोइन और कोकेन की कीमत अवैध बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये है। यह ड्रग्स उसके शरीर के अंदर थी, जिसे निकालने के लिए महिला को बायकुला में स्थित जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महिला को 28 मई को पहले से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि हमें युगांडा से एक संदिग्ध महिला के मुंबई आने की जानकारी मिली थी। महिला की पहचान करने के बाद उससे पूछताछ की गई।
स्कैनिंग में पता चली शरीर के अंदर ड्रग्स होने की बात
अधिकारी ने बताया कि महिला के सामान की तलाशी में भी कुछ नहीं मिला। लेकिन स्कैनिंग परीक्षण में पता चला कि महिला के शरीर में भी ड्रग्स छिपी हो सकती है। लगातार पूछताछ के बाद उसने शरीर के अंदर ड्रग्स का होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।