सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   7 March 2026 Major Events

आज के दिन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा, धुरंधर 2 का ट्रेलर होगा रिलीज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है 7 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

7 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 7 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। वहीं, 'धुरंधर 2' का ट्रेलर भी आज रिलीज होगा।

Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर हैं। आज वे आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अमित शाह का हरिद्वार दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी यहां प्रस्तुत की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

राहुल गांधी का केरल दौरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को 150 से अधिक आईटी पेशेवरों के साथ बातचीत करेंगे। यह चर्चा तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 7 मार्च की सुबह से शुरू होगी।

फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत दौरा
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, शिक्षा और उच्च तकनीक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज
'धुरंधर' फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर 2' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 07 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर दस्तक देगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed