सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   73rd Meeting of the NEC in Shillong Amit Shah Discusses Northeast Development and Vision 2047

NEC: शिलांग में एनईसी की 73वीं बैठक, अमित शाह ने पूर्वोत्तर विकास और विजन 2047 पर की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 04 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में एनईसी की 73वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूर्वोत्तर के विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और विजन 2047 पर चर्चा हुई। सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी विकास योजनाएं के बारे में बताया। 

73rd Meeting of the NEC in Shillong Amit Shah Discusses Northeast Development and Vision 2047
उत्तर पूर्वी परिषद की 73वीं पूर्ण बैठक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मेघालय के राज्यपाल सीएच विजय शंकर, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार, गृह सचिव गोविंद मोहन और डोनर मंत्रालय के सचिव संजय जाजू शामिल हुए।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं और परियोजनाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उत्तर पूर्वी परिषद ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि सभी आठ राज्य ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी विकास योजनाओं को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोनर मंत्रालय और एनईसी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद ने वर्षों से पूर्वोत्तर के विकास को नई दिशा दी है।

अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों पर सीएम पेमा खांडू ने कहा कि यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है और हम इस तरह के दावों की बिल्कुल परवाह नहीं करते। हम इसे गंभीरता से नहीं लेते। हमारी सीमा चीन से नहीं, बल्कि तिब्बत से लगती है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा सिर्फ़ तिब्बत से लगती है, 1962 के या उस दौर के बुनियादी ढांचे की तुलना आज के समय से करना काफ़ी गुमराह करने वाला है। पिछले 12 वर्षों में, जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को जबरदस्त बढ़ावा दिया है, उससे ये इलाके अब बहुत ज्यादा सुलभ हो गए हैं।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा कि सभी आठ राज्यों ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने अपनी आर्थिक संभावनाओं और विकास योजनाओं को प्रस्तुत किया। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा भी साझा की गई।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर देते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए बैठक में व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दो उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का संयोजक बनाया गया था। बैठक में उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उत्तर पूर्वी परिषद की स्थापना वर्ष 1971 में उत्तर पूर्वी परिषद अधिनियम के तहत की गई थी। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र की सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना संस्था है। परिषद क्षेत्र के समन्वित विकास और सहकारी संघवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed