{"_id":"6a216ec3a3d114cfde03b4ff","slug":"dmk-to-skip-india-bloc-meeting-cites-congress-betrayal-after-tamil-nadu-polls-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
एएनआई, चेन्नई।
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके ने 8 जून को नई दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की बैठक से दूर रहने का फैसला किया है। यह निर्णय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और डीएमके के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी के चलते लिया है।
एमके स्टालिन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग न लेने का फैसला किया है। पार्टी ने कांग्रेस पर तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। बता दें कि विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस, डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके के साथ गठबंधन में शामिल हो गई थी, जिसे डीएमके ने धोखा करार दिया था। बता दें कि डीएमके इंडिया गठबंधन की प्रमुख सहयोगियों में से एक थी।
कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप
डीएमके ने अपने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विश्वासघात से उनके कैडर को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, डीएमके इंडिया गठबंधन की उस बैठक में शामिल नहीं होगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से दूरी, राष्ट्रहित पर आवाज जारी
हालांकि डीएमके इस बैठक में उपस्थित नहीं होगी, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह राष्ट्र के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाना जारी रखेगी। गठबंधन में शामिल अन्य दलों द्वारा उठाए जाने वाले राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर डीएमके हमेशा की तरह अपनी राय रखेगी। इस निर्णय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म है और यह आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी प्रभाव डाल सकता है।
Trending Videos
टीवीके साथ जाते हुए डीएमके ने अलग होने का कर दिया था एलान
इंडिया ब्लॉक में पड़ी यह दरार संसद तक भी पहुंच चुकी है। रिश्तों में आई दरार उस वक्त सामने आ गई थी, जब डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर डीएमके सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की थी। उन्होंने कांग्रेस से अलग होने के बाद "बदले हुए राजनीतिक हालात" का हवाला दिया था। इस कदम को इंडिया गठबंधन के भीतर पड़ी दरार की पहली औपचारिक अभिव्यक्ति के तौर पर देखा गया।
बंगाल चुनावों में मिली हार के बाद इंडिया गठबंधन एकजुट होने की तैयारी में
तृणमूल कांग्रेस की 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार ने इंडिया गठबंधन को फिर से एकसाथ आने का मौका दिया है। ममता बनर्जी 8 जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हो सकती हैं। बैठक में हालिया हार और आगे रणनीति पर चर्चा का अनुमान है।