सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' समारोह: विदेशी मेहमानों संग PM मोदी; कोविंद को देख करीब पहुंचे राहुल, देखें तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Mon, 26 Jan 2026 08:41 PM IST
सार

At Home Reception: 77वें गणतंत्र दिवस की संध्या पर राष्ट्रपति भवन में  'एट होम' समारोह आयोजित किया गया, जहां विदेशी मेहमानों के साथ प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति सहित पक्ष-विपक्ष के तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की। 

विज्ञापन
77th Republic Day Rashtrapati Bhavan At Home reception Droupadi Murmu PM Modi Rahul gandhi Vice President
राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' समारोह की तस्वीर - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। 


पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति पर केंद्रीय समारोह
राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक 'एट होम' रिसेप्शन का इस बार पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, कला और खान-पान पर केंद्रित रहा। राष्ट्रपति ने मेहमानों का स्वागत खास तौर पर डिजाइन किए गए एरी सिल्क के स्टोल पहनाकर किया गया। एरी सिल्क, जिसे अक्सर 'पीस सिल्क' कहा जाता है, पूर्वोत्तर भारत की कपड़ा परंपरा और अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है।

राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति से मिलाया हाथ
कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वो पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके पास गए और अभिवादन कर उनसे हाथ मिलाया। 
 
समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी रिसेप्शन में मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जाने-माने नागरिक और सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लाभार्थी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

देखें एट होम कार्यक्रम की तस्वीरें...
Trending Videos

मुख्य अतिथि संग पीएम मोदी

77th Republic Day Rashtrapati Bhavan At Home reception Droupadi Murmu PM Modi Rahul gandhi Vice President
एट होम समारोह की तस्वीर - फोटो : ANI Photos
राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन के दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन,  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी संग उर्सुला वॉन डेर

77th Republic Day Rashtrapati Bhavan At Home reception Droupadi Murmu PM Modi Rahul gandhi Vice President
एट होम समारोह की तस्वीर - फोटो : MODI EU Leader
मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए। बता दें कि पहली बार है जब ईयू का कोई शीर्ष नेता गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। 
77th Republic Day Rashtrapati Bhavan At Home reception Droupadi Murmu PM Modi Rahul gandhi Vice President
एट होम समारोह में राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos
कार्यक्रम में राहुल गांधी भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संग राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया और पास जाकर हाथ मिलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed