आज के दिन: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, केजरीवाल-लालू से राहुल तक से जुड़े अलग-अलग मामलों में सुनवाई
नमस्कार! आज है सोमवार, 9 मार्च । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 9 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। यह चरण 2 अप्रैल तक चलेगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वेबिनार को संबोधित करेंगे।
शिक्षा मंत्रालय के पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
शुरुआत प्रधानमंत्री से। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे, जिसका विषय होगा “सबका साथ, सबका विकास–जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति: शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप”। वेबिनार में भारत की शिक्षा, कौशल और एवीजीसी–क्रिएटर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 की पहलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वेबिनार का उद्देश्य बजट में घोषित योजनाओं को जमीन पर लागू करने के लिए रणनीति तैयार करना, समय-सीमा तय करना, विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय स्थापित करना और कार्यान्वयन के स्पष्ट रास्ते तय करना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खुले तौर पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुसार है। ईरान में चल रहे युद्ध पर भी विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर सकता है। बजट सत्र का दूसरा चरण 2 अप्रैल तक चलेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
दिल्ली आबकारी नीति
दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। यह मामला हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। दरअसल, दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राष्ट्रीय महिला आयोग जन सुनवाई
जयपुर में सोमवार को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगीं। महिला जनसुनवाई सोमवार, 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से राजस्थान पुलिस अकादमी के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें- जैसे पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, संपत्ति विवाद औरअन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले पर सुनवाई
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। यह सुनवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर होगी, जिसमें ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। ट्रायल कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। इसी फैसले को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता मामले पर सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। याचिका में एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच की मांग की गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राहुल गांधी से जुड़े एक और मामले पर सुनवाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मामले पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। यह गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़ा आठ वर्ष पुराना मानहानि मामला है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई
लैंड‑फॉर‑जॉब मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई होगी। इस मामले में लालू परिवार सहित कुल 41 लोगों पर आरोप है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)