{"_id":"69f0346c67569673fd0490b8","slug":"a-woman-s-blood-soaked-body-was-found-in-her-rented-room-suspense-remains-over-the-cause-of-death-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: किराए के कमरे से मिला महिला का खून से लथपथ शव; मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: किराए के कमरे से मिला महिला का खून से लथपथ शव; मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार, जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
बंगलूरू के अडुगोडी इलाके में किराए के फ्लैट से एक महिला का शव दो से तीन दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बंगलूरू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के अडुगोडी इलाके में किराए के फ्लैट से 34 वर्षीय महिला का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूजा दत्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं और बंगलूरू की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। पूजा पिछले तीन वर्षों से अदुगोड़ी इलाके के इस किराए के फ्लैट में अकेले रह रही थीं।
सूचना मिलते ही अडुगोडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूजा दत्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं और बंगलूरू की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। पूजा पिछले तीन वर्षों से अदुगोड़ी इलाके के इस किराए के फ्लैट में अकेले रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों ने दी जानकारी
यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। बदबू बढ़ने पर लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही अडुगोडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया।
फ्लैट के अंदर का दृश्य था भयावह
अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। पुलिस को महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, जो खून से सने फर्श पर पड़ा था। शव काफी हद तक सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि कमरे के अंदर कुछ फटे हुए कागज मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर आत्महत्या की हो सकती है। फिर भी पुलिस हत्या की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।
पुलिस कर रही है जांच
मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि पूजा दत्ता को आखिरी बार 23 अप्रैल को किराने का सामान खरीदने बाहर जाते देखा गया था। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आईं। फिलहाल पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मृतका के दोस्तों, सहकर्मियों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X