सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   AAP national convener Arvind Kejriwal says- BJP have destroyed all the good work we did in Delhi

West Bengal Elections: 'भाजपा ने दिल्ली के काम रोके, बंगाल में भी वही साजिश', अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Pavan Updated Sun, 26 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गलती से भाजपा को वोट दिया गया, तो पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही काम बंद हो सकते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां जो भी विकास हुआ है, वह भी खतरे में पड़ सकता है।

AAP national convener Arvind Kejriwal says- BJP have destroyed all the good work we did in Delhi
अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां भी सत्ता में आती है, वहां पहले से किए गए अच्छे कामों को बंद कर देती है।
Trending Videos

 
'भाजपा ने दिल्ली में सभी अच्छे काम रोके'
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए कई बड़े कदम उठाए थे, लेकिन भाजपा ने इन कामों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया। मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए, उन्हें रोक दिया। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त की, उसे भी बंद कर दिया गया। बिजली मुफ्त की थी, उसे भी खत्म करने की तैयारी है।'

एसआईआर को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा
अरविंद केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा इस चुनाव में 'गंदी राजनीति' कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा चुनाव वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (मतदाता सूची में हेरफेर) के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। उनके मुताबिक कई जगह ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पिता का नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन बेटे का नाम नहीं है, या मां का नाम है लेकिन बेटे का नहीं।
 

उन्होंने सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट कटवाने के लिए इस तरह की रणनीति अपनाई जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि बंगाल की जनता इस बार भाजपा को करारा जवाब देगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें बुरी तरह हराएगी।
 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed