सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI Summit disrupts Delhi traffic, BJP irked by AAP leader's question

AI Summit: एआई समिट से दिल्ली का ट्रैफिक बेहाल, आप नेता ने उठाया सवाल तो भड़की भाजपा

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के कारण लगने वाला ट्रैफिक जाम राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। आम आदमी पार्टी ने ट्रैफिक व्यवस्था को न संभाल पाने के लिए केंद्र को दोषी ठहराया है। इस पर भड़की भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी की नकारात्मक सोच का परिणाम बताया है।

AI Summit disrupts Delhi traffic, BJP irked by AAP leader's question
आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के कारण लगने वाला ट्रैफिक जाम राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। आम आदमी पार्टी ने ट्रैफिक व्यवस्था को न संभाल पाने के लिए केंद्र को दोषी ठहराया है। इस पर भड़की भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी की नकारात्मक सोच का परिणाम बताया है। पार्टी ने कहा है कि जिस समय एआई समिट के कारण देश के विकास करने की संभावनाएं बढ़ रही हैं, इसे देख आम आदमी उत्साहित है, वहीं आम आदमी पार्टी नेता इसमें भी नकारात्मकता देख रहे हैं।   

Trending Videos


दिल्ली में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ भारी संख्या में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विशेषज्ञ और सैकड़ों कंपनियां इस समय राजधानी पहुंची हुई हैं। इन अतिथियों की आवाजाही के समय लगने वाले विशेष रूट में ट्रैफिक को रोक दिया जाता है। इससे जाम की स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है। भारत मंडपम, कनॉट प्लेस, आईटीओ, नोएडा-दिल्ली संपर्क मार्ग, विकास मार्ग, कश्मीरी गेट और दिल्ली-हरियाणा संपर्क मार्ग पर लगभग पूरे-पूरे दिन वाहनों की भारी भीड़ लग रही है। लोगों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने किया सवाल
इस स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी सौरभ भारद्वाज ने ट्रैफिक व्यवस्था न संभाल पाने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है। भारद्वाज ने कहा है कि एआई समिट के बीच इस तरह के ट्रैफिक से दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने के लिए बेहतर इंतजाम होने चाहिए थे। 

भाजपा ने किया हमला     
भाजपा नेता विक्रम मित्तल ने सौरभ भारद्वाज की इस टिप्पणी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एआई समिट के दौरान इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है और यह आम आदमी पार्टी की नकारात्मक सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से भारत पूरी दुनिया को अपनी तकनीकी क्षमता और देश का सामर्थ्य दिखाने की कोशिश कर रहा है। 

विक्रम मित्तल ने कहा कि लंदन हो या अमेरिका, किसी भी देश में जब इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन होते हैं तो दुनिया के प्रमुख अतिथियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। इस दौरान ट्रैफिक के सामान्य संचालन में कुछ बदलाव भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में ट्रैफिक को लेकर इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी सही नहीं है। इस समिट से देश को भारी मात्रा में निवेश और उच्च स्तर की तकनीक मिलने वाली है जिससे देश को लंबे समय तक लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed