सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK election manifesto promises free refrigerator to women heads of families holding rice ration cards

AIADMK का घोषणा पत्र जारी: राशन कार्ड वाली महिलाओं को फ्रिज; दाल-तेल से लेकर 10 हजार रुपये तक देने का वादा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 24 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु चुनाव से पहले एआईएडीएमके ने 297 वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं को मुफ्त फ्रिज, हर परिवार को 10 हजार रुपये, राशन में दाल-तेल और युवाओं को 25 लाख तक लोन देने जैसे बड़े वादे शामिल हैं। पार्टी ने महंगाई और बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं।

AIADMK election manifesto promises free refrigerator to women heads of families holding rice ration cards
एआईएडीएमके ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एआईएडीएमके ने अपना घोषणा पत्र जारी कर बड़ा चुनावी दांव खेला है। पार्टी ने आम जनता, खासकर महिलाओं और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए हैं। मुफ्त फ्रिज, नकद सहायता और राशन में अतिरिक्त सुविधाओं जैसे ऐलानों के जरिए पार्टी ने सीधे वोटरों को साधने की रणनीति बनाई है।
Trending Videos


एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि इसमें कुल 297 वादे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र समाज के हर वर्ग से सुझाव लेकर तैयार किया गया है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राहत देने पर जोर दिया गया है। पार्टी ने हर परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है ताकि टैक्स और बढ़ती कीमतों का बोझ कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख वादें-
  • हर परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता।
  • महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये सहायता।
  • हर साल तीन फ्री गैस सिलिंडर
  • राशन कार्ड वाली महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज।
  • चावल के साथ 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त।
  • कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपये सब्सिडी पर अम्मा स्कूटर।
  • शहरों में पुरुषों को भी मुफ्त बस यात्रा।
  • बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये।
  • बेघर परिवारों को अम्मा फ्री हाउस योजना के तहत पक्का घर।
  • बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 2,000 रुपये मासिक भत्ता।
  • युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक लोन।
  • रोजगार में तमिलों को प्राथमिकता देने के लिए कानून।
  • ग्रामीण रोजगार योजना को 150 दिन तक बढ़ाना।
  • 10 साल से काम कर रही नर्सों को स्थायी करना।
  • शराब की दुकानों को धीरे-धीरे बंद करना।

क्या महिलाओं और गरीबों को मिलेंगे बड़े फायदे?
घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। चावल राशन कार्ड रखने वाली परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज देने की बात कही गई है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की सहायता देने का भी वादा किया गया है। कामकाजी महिलाओं को ‘अम्मा’ स्कीम के तहत सब्सिडी पर दोपहिया वाहन देने की योजना भी शामिल है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास दिखता है।

ये भी पढ़ें- ओडिशा: 'मोस्ट वांटेड माओवादी सुकरु और चार अन्य ने किया आत्मसमर्पण', पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी

क्या राशन और रोजमर्रा की जरूरतों में राहत मिलेगी?
एआईएडीएमके ने राशन कार्ड धारकों को अतिरिक्त राहत देने का भी ऐलान किया है। चावल के साथ हर महीने 1 किलो दाल और एक लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर दो हजार रुपये करने और बेघर लोगों के लिए मुफ्त पक्के घर बनाने का वादा किया गया है। यह कदम सीधे गरीब और जरूरतमंद वर्ग को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

क्या युवाओं और रोजगार पर भी ध्यान दिया गया है?
घोषणा पत्र में युवाओं के लिए भी कई योजनाएं शामिल हैं। नए कारोबार शुरू करने के लिए युवाओं को 25 लाख रुपये तक का लोन देने की बात कही गई है। बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने दो हजार रुपये भत्ता देने का वादा किया गया है। साथ ही रोजगार में तमिलों को प्राथमिकता देने के लिए कानून लाने की बात भी कही गई है।

क्या अन्य बड़े फैसले भी शामिल हैं?
एआईएडीएमके ने कई अन्य अहम घोषणाएं भी की हैं। शहरों में पुरुषों को भी मुफ्त बस यात्रा देने, ग्रामीण रोजगार योजना को 150 दिन तक बढ़ाने और शराब की दुकानों को धीरे-धीरे बंद करने का वादा किया गया है। लंबे समय से काम कर रही नर्सों को स्थायी करने की भी घोषणा की गई है। इन सभी वादों के जरिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed