सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi Comments on MHA decision, said CAA has to be linked with NPR and NRC

Telangana: असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा

एएनआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Nov 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

ओवैसी ने कहा कि आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi Comments on MHA decision, said CAA has to be linked with NPR and NRC
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गुजरात के दो और जिलाधिकारियों को अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने का अधिकार देने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि यह पहले से ही हो रहा है कि "आप पहले लंबी अवधि का वीजा देते हैं और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिलती है।"

Trending Videos


ओवैसी ने कहा कि "आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "यह एक दर्दनाक हादसा है, हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार जान गंवाने वालों के परिवारों को न्याय दिलाएगी। सरकार बताए इतने लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है। 

गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए कमेटी के गठन पर ओवैसी ने कहा कि "भाजपा ने अपनी नाकामियों और गलत फैसलों को छिपाने के लिए चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed