सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi request Telangana CM KC Rao to put a stay on NPR

ओवैसी ने अब एनपीआर के खिलाफ खोला मोर्चा, तेलंगाना सीएम से कहा केरल की तरह तुरंत रोक लगाओ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन), सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को लेकर लंबे वक्त से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सरकार के  विरोधी दल भी इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi request Telangana CM KC Rao to put a stay on NPR
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन), सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को लेकर लंबे वक्त से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। सरकार के  विरोधी दल भी इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फिर एनपीआर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। ओवैसी ने इस पर तुंरत रोक लगाने की बात कही है।
Trending Videos


सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से अनुरोध करता हूं कि वे एनपीआर नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर पर रोक लगाएं, जैसा कि केरल ने किया था। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि एनपीआर का जनगणना और सामाजिक कल्याण योजनाओं से कोई संबंध नहीं है। यह विशुद्ध रूप से भविष्य में NRC को लागू करने की एक कवायद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जामिया मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए एफआईआर

जामिया मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने झूठ कहा कि वो जामिया के अंदर नहीं घुसी। बल्कि दिल्ली पुलिस जामिया के अंदर घुसी और एक बच्ची की आंख को ज़ख्मी किया। वीडियो से पता चलता है कि बच्चे बाहर निकलना चाहते थे लेकिन पुलिस पीछे से बच्चों को मार रही थी।

जामिया के वाइस चांसलर ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पुलिस के खिलाफ शिकायत की है, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed