पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Express dream of traveling abroad more affordable airline offering discount check full details

Air India Express: विदेश घूमने का सपना अब सस्ता! यह एयरलाइन कंपनी दे रही 15% तक की छूट, जानें पूरी डिटेल

Sun, 05 Jul 2026 06:48 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jul 2026 06:48 PM IST
सार

इस सेल का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 5 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 के बीच टिकट बुक करनी होगी। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर यात्री 5 जुलाई 2026 से 27 मार्च 2027 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Air India Express dream of traveling abroad more affordable airline offering discount check full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपनी खास ‘Xplore More’ सेल शुरू करने की घोषणा की है। इस सेल के तहत यात्रियों को इंटरनेशनल फ्लाइट्स के 'लाइट' और 'वैल्यू' किराए पर 15 प्रतिशत तक की सीधी छूट मिल रही है। इस सेल का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 5 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 के बीच टिकट बुक करनी होगी। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर यात्री 5 जुलाई 2026 से 27 मार्च 2027 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन


टिकट बुकिंग पर कितना डिस्काउंड मिलेगा?
खास बात यह है कि 5 जुलाई को अर्ली एक्सेस के तहत शुरुआती बुकिंग का मौका केवल एअर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही दिया जाएगा। इसके बाद 6 जुलाई से यह सेल सभी प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो जाएगी। इस सेल के दौरान यदि यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो उनसे कोई कन्वेनिएंस फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही, बुकिंग करने वाले यात्रियों को एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, टाटा न्यूपास में लॉग-इन करके इंटरनेशनल फ्लाइट बुक करने पर यात्रियों को 500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है और वे 8 प्रतिशत तक न्यूकॉइंस भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया के किन इलाकों की यात्रा संभव?
एअर इंडिया एक्सप्रेस हर हफ्ते भारत को पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) और दक्षिण-पूर्व एशिया (साउथईस्ट एशिया) के कई देशों से जोड़ने वाली करीब 820 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। साउथईस्ट एशिया में इसके नेटवर्क में बैंकॉक, फुकेत और सिंगापुर जैसे प्रमुख डेस्टिनेशन शामिल हैं। वहीं पश्चिम एशिया में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के 13 स्थान इसके नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके अलावा, हाल ही में एयरलाइन ने भारत और यूएई के बीच तीन नए रूट्स पर उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है, जिनमें नवी मुंबई-अबू धाबी, गुवाहाटी-अबू धाबी और गुवाहाटी-दुबई शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed