{"_id":"6a16a297dc547471b60753f9","slug":"air-india-plane-tech-issue-san-francisco-bound-flight-delhi-return-update-passengers-on-igi-airport-hindi-news-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Plane Return: आठ घंटे तक अटकी 230 यात्रियों की सांसें! US जा रहा एअर इंडिया विमान दिल्ली लौटाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Plane Return: आठ घंटे तक अटकी 230 यात्रियों की सांसें! US जा रहा एअर इंडिया विमान दिल्ली लौटाया गया
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Wed, 27 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Air India Plane Return: एअर इंडिया का विमान एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण चर्चा में है। विमान में आई गड़बड़ी के बाद 230 यात्रियों की सांसें करीब आठ घंटे तक अटकी रही। गड़बड़ी के कारण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के इस विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। जानिए क्या है पूरा मामला
एअर इंडिया के विमान में खराबी
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को जा रहे इस विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इस विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौटाया गया। इस संबंध में कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एअर इंडिया, आईजीआई एयरपोर्ट और DGCA के बयान का इंतजार
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में खराबी की खबर मिलने के बाद पायलट्स ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) की तरफ डायवर्ट किया। फिलहाल विमानन कंपनी, एयरपोर्ट प्रबंधन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है
Trending Videos
एअर इंडिया, आईजीआई एयरपोर्ट और DGCA के बयान का इंतजार
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में खराबी की खबर मिलने के बाद पायलट्स ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) की तरफ डायवर्ट किया। फिलहाल विमानन कंपनी, एयरपोर्ट प्रबंधन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है