सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP to Give 33% Seats to Women Even Without Reservation Law, Says Chandrababu Naidu

Andhra Pradesh: संसद में महिला आरक्षण कानून के बगैर भी 33% सीट देगी TDP, पार्टी की नीति पर CM नायडू क्या बोले?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Wed, 27 May 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश के मंगलगिरि में आयोजित टीडीपी के महानाडु कार्यक्रम में नारा लोकेश ने अगले चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देने की वकालत की और विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। वहीं मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य को आईटी से आगे क्वांटम टेक्नोलॉजी की दिशा में ले जाने की बात कही।

TDP to Give 33% Seats to Women Even Without Reservation Law, Says Chandrababu Naidu
महिला आरक्षण बिल पर नारा लोकेश क्या बोले? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मंगलगिरि में आयोजित टीडीपी के महानाडु कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने महिला आरक्षण, राज्य के विकास और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान मंत्री नारा लोकेश और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को ज्यादा राजनीतिक भागीदारी देने, टेक्नोलॉजी और रोजगार पर फोकस बढ़ाने की बात कही। साथ ही विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा।

नारा लोकेश ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया

TDP के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाया गया था, तब विपक्षी दलों ने उसे रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की हर पहल का विपक्ष ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश ने कहा कि आज मैं एक प्रस्ताव रखता हूं। चाहे संसद में बिल पारित हो या नहीं, महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। अगले चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी जानी चाहिए। उनके इस बयान को TDP की महिला भागीदारी बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

नायडू ने राज्य के विकास मॉडल पर दिया जोर 

वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के विकास मॉडल और तकनीकी प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश की नीति अब आईटी से आगे बढ़कर क्वांटम टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही TDP की सबसे बड़ी ताकत हैं। नायडू ने कहा कि आईटी से क्वांटम तक बढ़ना हमारी नीति है। हमारे मेहनती कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और हमारी असली ताकत हैं।

नायडू ने विपक्ष पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था और हिंसा के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं की जरूरत है, न कि हिंसा और हमलों की। युवाओं को रोजगार चाहिए, न कि डर और खून-खराबा।

नायडू ने कहा कि जो लोग खून की राजनीति लिखते हैं, वे ‘स्वर्ण आंध्र’ का इतिहास नहीं लिख सकते। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए विपक्षी दलों पर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अपने भाषण में उन्होंने कुल्हाड़ी पार्टी शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें महानाडु कार्यक्रम को भटकाने और साजिश रचने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे प्रयासों को शुरुआती स्तर पर ही रोकने और जनता के सामने उजागर करने की अपील की।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमें सिर्फ अच्छा काम ही नहीं करना है, बल्कि बुराई को रोकना भी है। राजनीतिक दल के नाम पर कुछ लोग साजिशें रच रहे हैं। वे महानाडु को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed