सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Major Relief for Train Passengers Vada Pav and Dosa at Stations not Costlier Yet

Railway: ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, स्टेशन पर वड़ा पाव-डोसा अभी नहीं होंगे महंगे; रेलवे ने टाली रेट बढ़ोतरी

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 27 May 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आगामी एक जून 2026 से रेलवे स्टेशनों पर वड़ा पाव, समोसा और पाव भाजी समेत कई फूड आइटम्स के दाम बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अब इस प्रस्तावित रेट बढ़ोतरी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Railways Major Relief for Train Passengers Vada Pav and Dosa at Stations not Costlier Yet
रेलवे स्टेशनों पर मिलने खाने के अभी नहीं बढ़ेंगे दाम - फोटो : AI (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेन यात्रियों के लिए फिलहाल राहत की खबर है। रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले वड़ा पाव, समोसा, डोसा और पाव भाजी जैसे फूड आइटम्स के दाम बढ़ने की चर्चा के बीच सेंट्रल रेलवे ने प्रस्तावित रेट बढ़ोतरी पर फिलहाल रोक लगा दी है। इससे पहले खबरें आई थीं कि नई कीमत 1 जून 2026 से लागू की जा सकती हैं, लेकिन अब यात्रियों को तुरंत महंगाई का झटका नहीं लगेगा।


रेलवे द्वारा पूर्व में जारी की गई प्रस्तावित रेट लिस्ट के मुताबिक 50 ग्राम बटाटा वड़ा 15 रुपये में मिलने वाला था, जबकि उसके साथ दिया जाने वाला पाव अलग से पांच रुपये का तय किया गया था। जबकि वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा की कीमत 20-20 रुपये प्रस्तावित थी। हालांकि फिलहाल इन नई दरों को लागू करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाला डोसा 35 रुपये, 2 पीस इडली-सांभर और चटनी 30 रुपये में मिलने की बात नई रेट लिस्ट में सामने आई थी। वहीं पाव भाजी और वेज पिज्जा की कीमत 50-50 रुपये तय की गई थी। हालांकि कुछ फूड आइटम्स की कीमतों में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं था। मिसल पाव 35 रुपये, कचौरी 15 रुपये और दाबेली 20 रुपये में ही उपलब्ध रहने वाली थी।
विज्ञापन
Trending Videos


रेलवे की ओर से केवल कीमतों में बदलाव का प्रस्ताव ही नहीं रखा गया था, बल्कि खाने की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया था। स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि नई रेट लिस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही ओवरचार्जिंग रोकने और फूड क्वालिटी बनाए रखने के लिए नियमित जांच की बात भी कही गई थी। रेलवे ने साफ किया था कि तय कीमत से ज्यादा वसूली करने वाले स्टॉल संचालकों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed