सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Devgan's Shivaay will not release in Pakistan!

शिवाय को पाक में रिलीज नहीं करेंगे अजय, ऐ दिल है मुश्किल पर असमंजस

रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 26 Oct 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan's Shivaay will not release in Pakistan!
शिवाय का पोस्टर
विज्ञापन
पाकिस्तानी सिनेमाघरों द्वारा बॉलीवुड फिल्मों पर बैन के बाद दिवाली रिलीज शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल को  लेकर वहां असमंजस की स्थिति है। अखबारों डॉन और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने भारतीय फिल्मों पर रोक नहीं लगाई है और वहां के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने दोनों फिल्मों को प्रदर्शन की मंजूरी देते हुए, सेंसर बोर्ड में बढ़ा दिया है। बोर्ड एक-दो दिन में प्रमाणपत्र जारी करेगा। इस बीच अजय देवगन फिल्म्स के प्रवक्ताओं ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शिवाय को पाकिस्तान में रिलीज करने का इरादा नहीं है। मगर उन्होंने पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के पास गई फिल्म के सवाल पर चुप्पी साध ली।
Trending Videos


पाकिस्तान मीडिया की खबरें कह रही हैं कि वहां बॉलीवुड की दिवाली रिलीज फिल्मों का इंतजार हो रहा है। पाकिस्तानी अखबार अपुष्ट दावे कर रहे हैं कि वहां के सिनेमाघर मालिकों ने बॉलीवुड फिल्मों पर लगाया प्रतिबंध खत्म करने का फैसला किया है। इस बीच पाकिस्तान मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बीते शुक्त्रस्वार से भारतीय रेडियो-टीवी पर पूरी तरह रोक लगा दी। ऐसे में सवाल है कि क्या फिल्मों की रिलीज उसके दायरे में आएगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, करन जौहर पाकिस्तान में अपनी फिल्म रिलीज करने के मुद्दे पर चुप हैं। उनकी फिल्म में पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान हैं, जिनकी वजह से पिछले दिनों विवाद हुआ। फवाद के कारण पाकिस्तान की इस फिल्म में दिलचस्पी है। करन की मुश्किल दो दिन पहले ही भारत में हल हुई हैं, जब मुंबई में मनसे ने अपनी कुछ शर्तों के साथ उनसे फिल्म रिलीज करने की इजाजत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed