फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar Plane Crash AAIB's final report expected in January what did CM Fadnavis say about investigation?

अजीत पवार प्लेन क्रैश में आया नया अपडेट: AAIB की फाइनल रिपोर्ट की तारीख आई सामने, जानें CM फडणवीस ने क्या कहा?

Fri, 10 Jul 2026 06:46 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 10 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार विमान हादसे की जांच कर रही एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट जनवरी 2027 तक आने की उम्मीद है। ब्लैक बॉक्स डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Ajit Pawar Plane Crash AAIB's final report expected in January what did CM Fadnavis say about investigation?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की अंतिम रिपोर्ट अगले साल जनवरी तक सौंपे जाने की उम्मीद है। दरअसल, पवार और चार अन्य लोगों की इस साल 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के पास लेयरजेट 45 विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
विधानसभा में विपक्ष की ओर से प्रायोजित पिछले सप्ताह के प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि एएआईबी से अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट पहले ही प्राप्त हो चुकी है। जांचकर्ताओं ने विमान के ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डेटा सहित डिजिटल साक्ष्यों का पुनर्निर्माण और पुनर्प्राप्ति कर ली है।
विज्ञापन


जांच के दौरान क्या सामने आया?
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, सरकार कोई भी आगे का निर्णय लेने से पहले एएआईबी के अंतिम निष्कर्षों का इंतजार करेगी, कि विमान दुर्घटना की जांच वैज्ञानिक प्रक्रियाएं हैं जिनमें अक्सर वर्षों लग जाते हैं। एएआईबी की जांच का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि जांच के दौरान बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और शेयर बाजार के लेनदेन सहित वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा चुका है और सरकार अंतिम जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई करेगी। लीयरजेट 45 विमान के दूसरे लैंडिंग प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और परिचारक के साथ-साथ कॉकपिट के दो क्रू सदस्य - पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शम्भावी पाठक - मारे गए।


विपक्ष, विशेषकर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार, अनियमितताओं और विसंगतियों का आरोप लगाते हुए घटना की कई विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed