{"_id":"5d80a6308ebc3e93c3159400","slug":"all-cases-of-aircel-maxis-involving-chidambaram-and-his-son-handed-over-to-special-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम और उनके बेटे से जुड़े एयरसेल मैक्सिस के सभी मामले विशेष न्यायाधीश के हवाले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम और उनके बेटे से जुड़े एयरसेल मैक्सिस के सभी मामले विशेष न्यायाधीश के हवाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से जुड़े एयरसेल मैक्सिस के सभी मामले विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के पास से विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के पास भेज दिए हैं।
Trending Videos
न्यायाधीश सैनी सितंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए एयरसेल मैक्सिस से जुड़े सभी मामले एक अक्तूबर से विशेष न्यायाधीश कुहाड़ को हस्तांतरित होंगे। उच्च न्यायालय से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायाधीश कुहाड़ वर्तमान में अन्य मामलों के अलावा कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिजन, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र और उनके परिवार से जुड़े मामलों की नई दिल्ली में बनी विशेष अदालत में सुनवाई कर रहे हैं।
उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीश सैनी को कथित टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े सभी मामलों की प्रतिदिन सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी है।
विशेष अदालत ने दिसंबर 2017 में टू जी स्पेक्ट्रम मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। इससे पहले अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिधि मारन को एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपमुक्त कर दिया था।

कमेंट
कमेंट X