Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sabarimala-ghee-supply-scam-two-tamil-nadu-wholesale-traders-arrested

सबरीमाला घी घोटाला: तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार, मंदिर के लिए भेजा गया 11 हजार लीटर घी बाजार में बेचा

Fri, 13 Nov 2026 09:57 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

केरल के सबरीमाला मंदिर में घी की आपूर्ति में कथित गड़बड़ी के मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तमिलनाडु के दो थोक व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन कारोबारियों ने ठेकेदार एसएस बिनु से मंदिर के लिए भेजा गया घी खरीदा था। 

विज्ञापन
sabarimala-ghee-supply-scam-two-tamil-nadu-wholesale-traders-arrested
तमिलनाडु के कारोबारियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सबरीमाला मंदिर में घी की आपूर्ति से जुड़े कथित घोटाले में तमिलनाडु के दो थोक व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। केरल के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की विशेष टीम ने 2025 की तीर्थयात्रा के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तमिलनाडु के ओड्डनछत्रम निवासी वेंकटेश्वरन और कुमारन के रूप में हुई है। दोनों थोक में घी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी गुरुवार शाम दर्ज की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों व्यापारियों ने कथित तौर पर उस घी को खरीदा था, जिसे ठेकेदार एसएस बिनु ने सबरीमाला मंदिर पहुंचाने के बजाय दूसरी जगह भेज दिया था। बिनु को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के साथ हुए अनुबंध के तहत डेयरी से सबरीमाला मंदिर तक मिल्मा का घी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


मंदिर पहुंचाने के बजाय बेच दिया घी
मिल्मा, केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (केसीएमएमएफ) का ब्रांड है। पिछले सबरीमाला तीर्थयात्रा सीजन के दौरान मंदिर में घी की आपूर्ति का ठेका इसी ब्रांड को मिला था। वीएसीबी के मुताबिक, आरोप है कि बिनु ने मंदिर के लिए भेजे जाने वाले घी की खेप सबरीमाला पहुंचाने के बजाय तमिलनाडु के ओड्डनछत्रम में दोनों व्यापारियों को बेच दी। इस सौदे की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी का आरोप है कि दोनों व्यापारियों को जानकारी थी कि घी को अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर मंदिर पहुंचाने के बजाय बेचा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, खेप का भुगतान नकद में किया गया, ताकि लेनदेन का कोई रिकॉर्ड न रहे।

11 हजार लीटर घी की हेराफेरी का आरोप
इससे पहले वीएसीबी ने ठेकेदार एसएस बिनु को गिरफ्तार किया था। उस पर मंदिर के लिए निर्धारित करीब 11 हजार लीटर घी दूसरी जगह भेजने और उसकी जगह कम कीमत वाला उत्पाद देने का आरोप है। इस कथित गड़बड़ी से त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड को लगभग 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जांच एजेंसी ने बोर्ड के कर्मचारी जयलाल को भी गिरफ्तार किया था। वह पिछले तीर्थयात्रा सीजन में सबरीमाला के भंडार में सुपरवाइजर के तौर पर तैनात था।

रजिस्टर में पूरी आपूर्ति दर्ज करने का आरोप
जांच में सामने आया कि सबरीमाला के भंडार में रखे रिकॉर्ड में घी की पूरी मात्रा मंदिर पहुंचने की एंट्री दर्ज थी। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, घी की जगह भेजा गया वैकल्पिक उत्पाद भी पूरी मात्रा में मंदिर नहीं पहुंचा था। वीएसीबी का आरोप है कि जयलाल ने बिनु के साथ मिलकर रजिस्टर में ऐसी प्रविष्टियां कीं, जिनसे यह दिखाया जा सके कि घी की पूरी खेप मंदिर को मिल गई है, जबकि वास्तव में पूरी मात्रा की आपूर्ति नहीं हुई थी।


इस मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड का एक अन्य कर्मचारी भी जांच के दायरे में है। आरोप है कि उसने अनियमितताओं में बिनु की मदद की थी और सबरीमाला के भंडार में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। अधिकारी के मुताबिक, वह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed