All Exit Polls: बंगाल से केरल तक क्या कह रहे हैं चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल्स, एक क्लिक पर देखें सभी अनुमान
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा बड़ा उलटफेर कर सकती है। यहां नौ में सात एग्जिट पोल्स ने भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया है। वहीं, दो ने टीएमसी को बहुमत दिया है। असम और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन आसानी से अपनी सत्ता बरकरार रखता नजर आ रहा है। आइए, विस्तार से ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं। कौन कहां-कितना मजबूत है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण पूरा होते ही कई सर्वे एजेंसियों की ओर से बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए अनुमान पेश किए गए हैं। हालांकि असल नतीजों का एलान 4 मई को होगा। अभी तक बंगाल के लिए आए अधिकतर पोल्स में राज्य में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है। कई पोल्स के अनुमान में राज्य के अंदर भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। वहीं, असम को लेकर अभी तक आए सभी पोल में भाजपा राज्य में हैट्रिक लगा सकती है। केरल में कांग्रेस 10 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करती दिख रही है। हालांकि कुछ पोल में त्रिशंकु विधानसभा के भी अनुमान आए हैं।
पश्चिम बंगाल
यहां विस्तार से पढ़ें पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल- Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में खिल सकता है कमल, ममता के गढ़ में सेंध, देखें एग्जिट पोल में किसको बढ़त?
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल
यहां विस्तार से पढ़ें केरल के एग्जिट पोल- Kerala Exit Poll 2026: केरल में सात में से छह एग्जिट पोल में UDF की सरकार का अनुमान, LDF को नुकसान की आशंका
असम
यहां विस्तार से पढ़ें असम के एग्जिट पोल- Assam Exit Poll 2026: असम के एग्जिट पोल में भाजपा को भारी बढ़त, जानें किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
तमिलनाडु
यहां विस्तार से पढ़ें तमिलनाडु के एग्जिट पोल- Tamil Nadu Exit poll 2026: तमिलनाडु में फिर डीएमके को बढ़त, जानें एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे
पुदुचेरी
यहां विस्तार से पढ़ें पुदुचेरी के एग्जिट पोल- Puducherry Exit Poll 2026 : पुदुचेरी में एनडीए सरकार बनने का फिर अनुमान, जानें किसे कितनी सीटें
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
