सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amaravati Officially Notified as Andhra Pradesh Capital 12 Years After Bifurcation

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश की राजधानी अब अमरावती, अधिसूचना जारी; 12 साल बाद केंद्र से मिला कानूनी दर्जा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Tue, 07 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Andhra Pradesh New Capital Amaravati: आंध्र प्रदेश के विभाजन के 12 साल बाद अमरावती को आधिकारिक तौर पर राज्य की नई राजधानी घोषित किया गया है। सोमवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, यह 2 जून 2024 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी होगी।

Amaravati Officially Notified as Andhra Pradesh Capital 12 Years After Bifurcation
एन. चंद्रबाबू नायडू, सीएम, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विभाजन के 12 साल बाद, अमरावती को आधिकारिक तौर पर राज्य की नई राजधानी घोषित कर दिया गया है। सोमवार, 6 अप्रैल को राजपत्र अधिसूचना जारी की गई, जिसमें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत अमरावती को राजधानी के रूप में अधिसूचित किया गया। यह अधिसूचना 2 जून, 2024 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स'(पूर्व में ट्विटर) पर इसको साझा करते हुए खुशी व्यक्त की। यह निर्णय 2014 में तत्कालीन एकीकृत राज्य के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विभाजन के 12 साल बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानूनी मान्यता प्राप्त हुई
हालांकि राज्य सरकार ने 23 अप्रैल, 2016 को अमरावती को राजधानी के रूप में अधिसूचित कर दिया था, लेकिन नवीनतम अधिनियम की अधिसूचना के साथ इसे केंद्र से कानूनी दर्जा प्राप्त हुआ है। आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 28 मार्च, 2026 को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अधिनियम की धारा 5(2) में संशोधन करने का आग्रह किया था ताकि अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में औपचारिक कानूनी मान्यता मिल सके। राजपत्र के अनुसार, यह अधिसूचना 2 जून, 2024 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी होगी, जिसका अर्थ है कि अमरावती को इस तिथि से राजधानी माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया संपन्न, करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटने की संभावना


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी थी हैदराबाद
गौरतलब है कि लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 में कहा गया है कि 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार, हैदराबाद 10 साल तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी थी। इसके बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद होगी और आंध्र प्रदेश के लिए नई राजधानी होगी। अब बिल के लागू होने के बाद अमरावती कानूनी रूप से आंध्र प्रदेश की राजधानी हो गई है। 

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed