{"_id":"69d4a5b8beb305fda605028b","slug":"congress-pawan-khera-delhi-residence-assam-police-search-operation-hindi-news-updates-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
असम में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों की तपिश दिल्ली तक महसूस हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि असम गए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अचानक दिल्ली लौटना पड़ा। अब खबर आई है कि पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस खेड़ा के घर तलाशी लेने पहुंची है। जानिए पूरा मामला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (फाइल)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
असम में चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर हुई है। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिंकी के पास तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पहुंची। हालांकि, सीएम हिमंत ने पुलिस की कार्रवाई के बीच कहा कि खेड़ा अपना दिल्ली का घर छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं, उन्हें ये जानकारी मीडिया से मिली है।
असम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग, पासपोर्ट, पाकिस्तान और राजनीति का जिक्र
दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बीच असम के शिवसागर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह कल गुवाहाटी से दिल्ली भाग गए। कानून अपना काम करेगा। इससे पहले सीएम हिमंत ने एक दिन पहले ही राज्य में चढ़ते सियासी पारे के बीच कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई मीडिया वार्ता के दौरान दिखाए गए तमाम दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम ने तैयार किए थे।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है। खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां चल रही हैं। कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग भी की थी।
ये भी पढ़ें- असम चुनाव 2026: 'कांग्रेस की जीत के लिए पाकिस्तान में हो रही दुआ', फर्जी पासपोर्ट पर CM हिमंत ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री का पलटवार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फेक एआई कैंपेन और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है, उनके असली मालिक कोई और हैं। उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।
कब होने हैं चुनाव, नतीजों के एलान की तारीख क्या?
बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले इस पुलिसिया कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे इन झूठे आरोपों के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे और सच अदालत में साबित करेंगे।
Trending Videos