सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Ambani Family Tree: From Dhirubhai Ambani to Adia and Krishna, know who is in the family?

Ambani Family Tree: धीरूभाई से लेकर ईशा और आकाश के बच्चों तक, जानें अंबानी का पूरा परिवार

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Nov 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने रविवार को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसी के साथ मुकेश के परिवार में अब आठ सदस्य हो गए हैं। इसके पहले आकाश अंबानी का भी एक बेटा हो चुका है, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। 

Ambani Family Tree: From Dhirubhai Ambani to Adia and Krishna, know who is in the family?
अंबानी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत ही नहीं, दुनिया में अंबानी परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अंबानी परिवार की गिनती दुनिया के टॉप-10 अमीरों में होती है। इस परिवार की कहानी की शुरूआत तब होती है जब धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस कंपनी की शुरूआत की थी। फिर धीरे-धीरे अंबानी परिवार बढ़ता गया। आइये देखते हैं धीरूभाई से लेकर अब तक का पूरा फैमिली ट्री। धीरूभाई अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और अब आकाश अंबानी, ईशा अंबानी के बच्चों तक कौन-कौन परिवार में है? आइए जानते हैं...
Trending Videos

 

शुरुआत धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी से करते हैं
धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में हुआ था। कहा जाता है कि शुरुआत में धीरुभाई अंबानी ने पहाड़ियों पर तीर्थयात्रियों को पकौड़े बेचे थे। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, इसलिए धीरूभाई अंबानी केवल हाईस्कूल तक की पढ़ाई पूरी कर पाए और इसके बाद उन्होंने छोटे मोटे काम करना शुरू कर दिया।

जब वह 16 साल के थे तो यमन चले गए। यहां उन्होंने पहली नौकरी एक पेट्रोल पंप पर सहायक के रूप में की। तब उनकी तनख्वाह महज 300 रुपये महीना थी। दो साल बाद वह शेल के वितरक बन गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव धीरूभाई अंबानी ने ही रखी थी। इनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। उन्होंने जब कारोबारी दुनिया में कदम रखा तो न उनके पास न तो पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस। लेकिन अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित कर दिया। उनकी शादी कोकिलाबेन के साथ हुई थी। धीरूभाई का निधन 2002 में हुआ था। धीरूभाई और कोकिला बेन चार बच्चे हुए। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता कोठारी और दीप्ति सालोंकर। इसमें मुकेश अंबानी सबसे बड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश और नीता अंबानी
देश के सबसे अमीर खानदान में से एक की बागडोर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथों में है। धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं मुकेश। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी के साथ हुई थी और उनके एक बेटी व दो बेटे हैं, जो उनके कारोबार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  
 

अनिल और टीना अंबानी
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं अनिल अंबानी। रिलायंस कैपिटल का नेतृत्व करने वाले अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ शादी की थी। अनिल और टीना के दो बेटे हैं। 
 

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया। ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है। ईशा अंबानी ने रविवार को ही जुडवा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा गया है। 
 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की बात करें, तो उनका जन्म भी 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था और आकाश रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं और इसकी एग्जिक्युटिव कमेटी के सदस्य भी हैं। साथ ही वह रिलायंस जियो के स्ट्रेटेजी हेड भी हैं। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में भी उनका अहम रोल है। वह फुटबॉल की इंडिया सुपर लीग से भी जुड़े हुए हैं। आकाश ने श्लोका मेहता के साथ शादी की है। दोनों के एक बेटा है पृथ्वी आकाश अंबानी। 
 

अनंत अंबानी
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत अंबानी। उनका जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था। अनंत ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उन्हें रिलायंस ग्रुप में एक अहम रोल दिया गया है। दरअसल, वे रिलायंस के ग्रीन बिजनेस की कंपनियों रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी में डायरेक्टर हैं। उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट हैं। अनंत के पास गुजरात में रिलायंस के जू प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी है। 

अनमोल अंबानी और कृशा शाह
अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ था। उन्हें महंगी कारें काफी पसंद हैं। अनमोल की शादी कृशा शाह के साथ हुई है।

जय अंशुल अंबानी 
अनिल अंबानी के छोटे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है। उनका जन्म 1996 में हुआ था। अंशुल ने भी अपनी उच्च शिक्षा वॉरविक बिजनेस स्कूल से पूरी की है। परिवार के छोटे बेटे जय अंशुल म्यूजिक का भी शौक रखते हैं। जय अंशुल के पास कई लग्जरी कारें हैं। इनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस फैंटम, रैंज रोवर, मर्सिडीज समेत कई कारें मौजूद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed