सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   american tourist assault kutta homestay owner arrested case details

कर्नाटक में अमेरिकी पर्यटक से दरिंदगी: आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन दिनों तक बनाए रखा बंधक

आईएएनएस, बंगलूरू Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के कुट्टा में एक अमेरिकी पर्यटक को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। वहीं, होमस्टे मालिक ने तीन दिनों तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। अमेरिकी दूतावास की सक्रियता के बाद पुलिस ने झारखंड के आरोपी और होमस्टे मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

american tourist assault kutta homestay owner arrested case details
यौन उत्पीड़न - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के कोडागु जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां छुट्टियां बिताने आई एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि अपराध को छिपाने के लिए उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर भी रखा गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश करने वाले होमस्टे मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


नशीला पेय पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला कुट्टा गांव के देवी विला होमस्टे में ठहरी हुई थी। यहां झारखंड के रहने वाले कथित आरोपी वृजेश कुमार ने कथित तौर पर महिला के साथ दोस्ती बढ़ाई और फिर एक मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जैसे ही महिला बेहोश हुई, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि होश आने पर उसे अपने साथ हुई इस घिनौनी करतूत का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमस्टे मालिक की संवेदनहीनता
वहीं, मदद करने के बजाय होमस्टे के मालिक और मामले में कथित आरोपी विशाल ने अपराध को दबाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने महिला को तीन दिनों तक किसी से भी संपर्क करने से रोक दिया। पीड़िता को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काटने के लिए होमस्टे का वाई-फाई कनेक्शन भी काट दिया गया, जिससे वह इंटरनेट के जरिए मदद न मांग सके।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी

बहाने से निकलीं बाहर 
तीन दिनों तक कैद में रहने के बाद पीड़िता ने सूझबूझ से काम लिया। उसने आरोपियों को विश्वास दिलाया कि वह मैसूर जा रही है। मैसूर पहुंचते ही महिला ने तुरंत अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया और अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मैसूर पुलिस को ईमेल के जरिए मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

दूतावास के हस्तक्षेप के बाद मैसूर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। घटना की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय के दिल्ली और चेन्नई के अधिकारी मंगलवार को कोडागु पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वृजेश कुमार और होमस्टे मालिक विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और सुरक्षा कारणों से फिलहाल अधिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि होमस्टे चलाने वालों के लिए कड़े मानक तय हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed