सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Amid the MLA poaching controversy Congress leader Rahul Gandhi hit out at the TRS and Bharatiya Janata Party

तेलंगाना: राहुल बोले- BJP-TRS पैसे की राजनीति में लिप्त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर में खाई सौगंध- सब झूठ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार

टीआरएस दिल्ली में भाजपा की मदद करती है और बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की मदद करती है। दोनों पार्टियां लोकतंत्र के खिलाफ हैं और पैसे की राजनीति में लिप्त हैं।

Amid the MLA poaching controversy Congress leader Rahul Gandhi hit out at the TRS and Bharatiya Janata Party
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर पार्टी केंद्र की सत्ता में आती है तो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर फिर से विचार किया जाएगा। गांधी ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा जीएसटी व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी के ऊपर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नोटबंदी से जुड़े फैसले ने छोटे-मध्यम व्यवसायों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारी सरकार केंद्र में सत्ता संभालेगी, तो हम जीएसटी पर फिर से विचार करेंगे और केवल एक टैक्स स्लैब होगा, न कि पांच स्लैब।”
Trending Videos


'उम्मीद है ट्विटर नफरत भरे भाषणों पर कार्रवाई करेगा'
राहुल गांधी ने ट्विटर का नेतृत्व लेने के लिए एलन मस्क को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब यह माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट मंच नफरत भरे भाषणों (हेट स्पीच) के खिलाफ कार्रवाई करेगा तथा भारत में सरकार के दबाव में आकर विपक्ष की आवाज नहीं दबाएगा। उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘एलन मस्क को बधाई। मैं आशा करता हूं कि ट्विटर अब नफरत भरे भाषणों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, तथ्यों की जांच ज्यादा सटीक ढंग से करेगा और भारत में सरकार के दबाव के चलते विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा-टीआरएस एक ही सिक्के के दो पहलू'
उन्होंने कहा कि भाजपा और टीआरएस एक ही हैं। जनता को इसे समझने की जरूरत है। टीआरएस दिल्ली में भाजपा की मदद करती है और बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की मदद करती है। ये विधायकों को खरीदकर पैसे की राजनीति करते हैं। बता दें कि टीआरएस ने आरोप लगाया था कि भाजपा विधायकों को पैसे और ठेके का लालच देकर उन्हें लुभाने का प्रयास कर रही है। जिसमें साइबराबाद पुलिस ने बुधवार शाम को रंगा रेड्डी के एक फार्महाउस से टीआरएस विधायकों द्वारा अवैध शिकार की बोली के मामले में तीन को गिरफ्तार किया था। हालांकि, तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के साइबराबाद पुलिस के अनुरोध को खारिज कर दिया।

भाजपा ने आरोपों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने टीआरएस विधायकों के अवैध शिकार के आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह टीआरएस के डर को दर्शाता है। उन्होंने उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीशों द्वारा जांच की मांग की।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में है राहुल गांधी
राहुल गांधी ने चार दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार को नारायणपेट जिले के मकथल से 'भारत जोड़ो यात्रा' फिर से शुरू की। तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला में राहुल गांधी की यात्रा का तीसरा दिन है। शुक्रवार को यह यात्रा महबूबनगर में रुकेगी।

कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कश्मीर में समाप्त होने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। हालांकि, यह भारत के इतिहास की किसी भी राजनेता द्वारा पैदल तय की जाने वाली सबसे लंबी यात्रा होगी। 

मंदिर पहुंचे भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी
भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने आज यादाद्री में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में कसम खाई कि टीआरएस के चार विधायकों के अवैध शिकार में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।
 

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल ने असंतुष्टों को भी जोड़ा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और कांग्रेस के राजनीतिक नफा नुकसान की कसौटी तो चुनाव होगी, लेकिन पचास दिनों की यात्रा में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को जोड़ने में कामयाब रहे हैं। राहुल की कार्यप्रणाली और फैसलों से नाराज असंतुष्ट नेताओं को भी अब उनके साथ चलना अच्छा लग रहा है।

पंजाब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने यात्रा के चार राज्यों से गुजर जाने और पचास दिनों के बाद शुक्रवार को राहुल के साथ चले। असंतुष्टों के ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी पिछले दिनों यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मध्यप्रदेश से भी गुजरनी है लिहाजा इन दिनों वहां उसकी तैयारी में भी शामिल हैं।

कई प्रदेशों के नेता हुए शामिल
तेलंगाना में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में विभिन्न राज्यों के कांग्रेस नेता शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। यात्रा में हिस्सा लेने वाले नेताओं में ओडिशा के पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास और मध्य प्रदेश के जीतू पटवारी शामिल थे। एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह एक ‘मिनी भारत जोड़ो’ यात्रा थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के नेता गांधी के साथ चलने के लिए आ रहे थे। 

रमेश ने ट्वीट किया, तेलंगाना में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलने के लिए त्रिपुरा, राजस्थान, पंजाब, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और मध्य प्रदेश के नेता शामिल हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला से फिर से शुरू हुई।

तेलंगाना में यात्रा का यह तीसरा दिन है। यात्रा लगभग 6.10 बजे जयराम रमेश, एआईसीसी नेता केसी वेणुगोपाल और तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और पार्टी नेताओं के गांधी के साथ जुड़ने के साथ शुरू हुई। राहुल गांधी ने दो स्कूली छात्राओं को बुलाया जो यात्रा के दौरान सड़क के किनारे उनका इंतजार कर रही थीं और उनके साथ कुछ दूरी तक चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed