{"_id":"6a1485e96de23d5da6070d3d","slug":"amit-shah-highlights-government-efforts-for-farmers-prosperity-and-agricultural-modernisation-at-iffco-agm-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समृद्धि पर बड़ा दांव: कृषि आधुनिकीकरण से बदलेगा भारत का भविष्य, इफको में गृह मंत्री शाह का संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों की समृद्धि पर बड़ा दांव: कृषि आधुनिकीकरण से बदलेगा भारत का भविष्य, इफको में गृह मंत्री शाह का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 25 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इफको की 55वीं एजीएम में किसानों की समृद्धि और कृषि आधुनिकीकरण के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। पीएम-किसान, डिजिटल कृषि और नैनो यूरिया जैसे नवाचारों पर दिया जोर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। उन्होंने यह बात सोमवार को आयोजित इफको की 55वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के अवसर पर अपने लिखित संदेश में कही।
शाह ने देश के सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रयासों की सराहना की, और उर्वरक तथा कृषि क्षेत्र के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा। यह संदेश इफको की तरफ से एक सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया है। शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को साकार करने के लिए किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- अभी कितनी बार बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: क्यों 10 दिन में चार बार हो चुकी बढ़ोतरी, कब तक चलेगा यह सिलसिला?
Trending Videos
उन्होंने सरकार की पीएम-किसान और डिजिटल कृषि मिशन जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे अभिनव उत्पादों की शुरुआत ने उर्वरक क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत किया है, साथ ही किसानों को कम लागत पर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।
वहीं, इफको चेयरमैन दिलीप संघानी ने एक बयान में कहा कि सहकारी समितियों, किसानों और पेशेवर कर्मचारियों के अटूट समर्थन और समर्पण ने इफको को दुनिया के अग्रणी सहकारी संस्थानों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले वित्त वर्ष में उसने 4,585 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस वर्ष इफको कर्मचारियों के लिए 490.65 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की घोषणा की गई है।