सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Targets Infiltration Issue During Gujarat Visit, Praises Suvendu Adhikari Government

सीमा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: अमित शाह का एलान- देश से हर घुसपैठिए को निकालेंगे; CM शुभेंदु की तारीफ की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 28 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात में अमित शाह ने कहा कि देश से हर अवैध घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर किया जाएगा। उन्होंने सीमा सुरक्षा और बीएसएफ को जमीन सौंपने का भी जिक्र किया।

Amit Shah Targets Infiltration Issue During Gujarat Visit, Praises Suvendu Adhikari Government
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार का सख्त रुख साफ कर दिया है। गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मौजूद हर अवैध घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर किया जाएगा।



सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर
अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और अवैध घुसपैठ को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांधीनगर में अमित शाह ने करीब 340 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल सरकार की तारीफ
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मात्र एक सप्ताह के भीतर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 600 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई, जो सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, शाह ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सीमावर्ती इलाकों को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
Trending Videos


ममता सरकार पर साधा निशाना
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ा अभियान जारी रहेगा।

बीएसएफ को सौंपी गई अतिरिक्त जमीन
इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सरकार बीएसएफ (BSF) चौकियों के निर्माण और कटीले तारों की बाड़ लगाने के काम में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बीएसएफ को अतिरिक्त जमीन सौंपी गई है, जिसके तहत अब तक कुल 142.79 एकड़ जमीन का आवंटन किया जा चुका है। बता दें कि, राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया था। सरकार ने 45 दिनों के भीतर कुल 600 एकड़ जमीन सौंपने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में अब तक की प्रगति को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस जमीन के आवंटन से भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने (फेनसिंग) के काम में तेजी आएगी, जिससे सीमा पर निगरानी और घुसपैठ रोकने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed