सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress top brass offered me Rajya Sabha seat, I politely declined: Siddaramaiah

कर्नाटक CM पद से दिया इस्तीफा: राज्यसभा भी नहीं जाएंगे सिद्धारमैया, कांग्रेस आलाकमान को बताया आगे का प्लान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 May 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Karnataka Politics:कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। इस बीच, सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें राज्यसभा की सीट पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

Congress top brass offered me Rajya Sabha seat, I politely declined: Siddaramaiah
सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया क्योंकि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है।  


लड़ाई जारी रखूंगा: सिद्धारमैया
उन्होंने कहा कि वह राज्य की राजनीति में ही बने रहेंगे, क्योंकि विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अभी दो साल बाकी है। सिद्धारमैया ने कहा, जो लोग संविधान के खिलाफ काम करेंगे, मैं उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद बोले: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पद छोड़ा, राज्यपाल के सचिव को दिया त्यागपत्र
विज्ञापन
Trending Videos


'मेरा जीवन एक खुली किताब'
उन्होंने यह भी कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस विधायक दल और पार्टी हाईकमान मिलकर करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, मैंने कभी पैसे के पीछे नहीं भागा और न ही संपत्ति बनाने की लालसा रखी। मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में की इस्तीफे की घोषणा
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार, राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने कहा, विपक्ष ने मेरे खिलाफ कई झूठी कहानी फैलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed