{"_id":"69816e0b814daddb2c05476b","slug":"andhra-pradesh-law-and-order-ysrcp-attack-tdp-government-chandrababu-naidu-administration-jagan-mohan-reddy-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: नेताओं के घर पर हमलों से भड़की YSRCP, नायडू सरकार को बताया जंगलराज; घर तक में लगाई दी थी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: नेताओं के घर पर हमलों से भड़की YSRCP, नायडू सरकार को बताया जंगलराज; घर तक में लगाई दी थी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आंध्र प्रदेश की विपक्षी पार्टी वाईएसआरसीपी ने टीडीपी सरकार पर जंगल राज चलाने और विपक्षी नेताओं पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पार्टी ने लड्डू विवाद पर मुख्यमंत्री से माफी मांगने की बात कहीं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।
वाईएस जगन मोहन रेड्डी, पूर्व सीएम और वाईएसआरसीपी प्रमुख
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की सरकार पर तीखे हमले किए। पार्टी ने राज्य के मौजूदा हालात को जंगल राज बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अब वाईएसआरसीपी सरकार के गलत कामों को राष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी।
विपक्ष ने लगाए कई गंभीर आरोप
वाईएसआरसीपी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का नेतृत्व सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी और बोत्सा सत्यनारायण ने किया। नेताओं ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू पर हुए जानलेवा हमले और पूर्व मंत्री जोगी रमेश के घर पर हुई हिंसा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धमकियों और हमलों के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। हालांकि, नेताओं ने साफ कर दिया कि ऐसी हरकतों से वाईएसआरसीपी रुकने वाली नहीं है, बल्कि वह अपना संघर्ष और तेज करेगी।
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में गरमाई राजनीति: लगातार दूसरे दिन पूर्व मंत्रियों के घरों पर हमले, YSRCP ने TDP सरकार को घेरा
तिरुमाला प्रसाद विवाद पर की मांफी की मांग
पार्टी ने तिरुमाला लड्डू प्रसाद से जुड़े विवाद पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के बयानों ने करोड़ों भक्तों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों में कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। नेताओं का कहना है कि पुलिस व्यवस्था कमजोर हो गई है। बार-बार बुलाने पर भी अधिकारी सुरक्षा देने नहीं आते। कई मामलों में तो पुलिस ने पीड़ितों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिए हैं।
मामले को दिल्ली तक ले जाने की कही बात
वाईएसआरसीपी ने एलान किया वे इस मुद्दे को लेकर दिल्ली जाएंगे। वे अदालतों का दरवाजा खटखटाएंगे और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। पार्टी ने राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की भी मांग की है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए, कुरनूल पार्टी अध्यक्ष एसवी मोहन रेड्डी ने कहा कि अंबाती रामबाबू और जोगी रमेश के घरों पर हुए हमले बदले की राजनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि टीडीपी के लोग कानून हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सब कुछ टॉप लीडरशिप के निर्देश पर किया जा रहा है, और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: सीएम नायडू पर विवादित टिप्पणी मामला: पुलिस ने YSRCP नेता रामबाबू को किया गिरफ्तार, TDP समर्थकों का हंगामा
विपक्ष ने दी चेतावनी
एसवी मोहन रेड्डी ने दावा किया कि हमले छह घंटे तक चलते रहे और हमलावरों ने पेट्रोल बमों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बड़े नेताओं के इशारे पर हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता और इन घटनाओं में शामिल लोगों को भविष्य में इसके नतीजे भुगतने होंगे। पार्टी अब इस मुद्दे पर जनमत जुटाएगी और केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाएगी।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन