फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra-pradesh-rajahmundry-medical-student-run-over-by-drunk-youths-death-car-accident

आंध्र प्रदेश: नशे में युवकों ने मेडिकल छात्रा को कुचला, छह दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम; कैसे हुआ था हादसा?

Sun, 09 Aug 2026 08:14 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 09 Aug 2026 08:14 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में सड़क हादसे में घायल 28 वर्षीय मेडिकल छात्रा के. प्रियंका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जीएसएल मेडिकल कॉलेज में एमडी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। तीन अगस्त को मॉल से निकलते समय एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
andhra-pradesh-rajahmundry-medical-student-run-over-by-drunk-youths-death-car-accident
राजमहेंद्रवरम हादसे में 28 वर्षीय मेडिकल छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में तीन अगस्त को दो नशे में धुत युवकों द्वारा कार से कुचले जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई मेडिकल छात्रा की रविवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। हादसा एक मॉल में हुआ था। के. प्रियंका प्रथम वर्ष की पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्रा थीं। सिकंदराबाद स्थित किम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें रविवार को मृत घोषित किया। उन्होंने दोपहर 3:25 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


कैसे हुआ था हादसा?
तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले की रहने वाली प्रियंका आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमहेंद्रवरम स्थित जीएसएल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की पढ़ाई कर रही थीं। 28 वर्षीय प्रियंका तीन अगस्त की रात अपनी दोस्त उमेश के साथ स्कूटी से मॉल से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी दोपहिया गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में प्रियंका को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हैदराबाद ले जाया गया। वह तभी से वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद प्रियंका का शव अंतिम संस्कार के लिए गडवाल जिले के एक्लासपुर गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में थे दोनों आरोपी
इससे पहले रविवार को पुलिस ने बताया था कि प्रियंका की स्कूटी को कार से टक्कर मारने वाले सुरवरापु दसवंत और एंड्रयू जोसेफ एडवर्ड्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों पर आरोप है कि वे शराब के नशे में थे और उन्होंने कार से स्कूटी को टक्कर मारी। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक डी. नरसिम्हा किशोर ने रविवार को मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्थिति के आधार पर पुलिस और कड़ी धाराएं लगाएगी, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। छात्रा की रविवार को मौत के बाद पुलिस अब मामले में धारा बदलकर गैर इरादतन हत्या की धारा लगाएगी। पुलिस जांच में सामने आया कि मॉल के कर्मचारियों से मारपीट के बाद भागने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने कार से स्कूटी को तीन बार टक्कर मारी थी।

आरोपियों ने मॉल कर्मचारियों से की थी मारपीट
एसपी ने बताया कि मॉल के कर्मचारियों ने दसवंत और जोसेफ को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि वे नशे में पाए गए थे। इस पर आरोपियों का कर्मचारियों से विवाद हुआ और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जब मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। उन्होंने तेज और लापरवाही से कार चलाते हुए मॉल के गेट पर स्कूटी को टक्कर मार दी।

कार से मेडिकल छात्रा को कुचलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल प्रियंका को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को रात करीब 10 बजे अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। उमेश के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।


पिता ने की पुलिस से क्या मांग?
इससे पहले प्रियंका के पिता वेंकटेश ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि पुलिस की ओर से दिए गए आश्वासन से उनकी शंकाएं दूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस जांच और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed