सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2019: BJP Pema Khandu Won with majority

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: भारी मतों से भाजपा को मिली जीत, बहुमत से अधिक सीट मिलीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 24 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2019: BJP Pema Khandu Won with majority
पेमा खांडू - फोटो : File Photo

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। यहां विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव हुए थे। जीत के लिए 31 सीटों की जरूरत थी। भाजपा ने बहुमत से अधिक यानी 33 सीटें अभी तक जीत ली हैं। हालांकि अभी भी 4 सीटों पर गिनती जारी है। 


loader

वहीं निर्दलीय ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को 4 सीट मिलीं। जनता दल (यूनाइटेड) ने 7 सीट, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 3 सीट और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने एक सीट जीती है।

2014 में क्या थी स्थिति?

यहां 2014 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं। भाजपा को 11 सीट, पीपीए को 5 और निर्दलीय उम्मीदवार को 2 सीट मिली थीं। 
 
जिसके बाद यहां नबाम तुकी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। हालांकि काफी राजनीतिक उथल-पुथल, नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने के कारण साल 2016 में यहां पीपीए ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई। राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। 

पेमा खांडू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। जो कांग्रेस पार्टी से थे। दोराजी का 30 अप्रैल, 2011 को एक हवाई हादसे में निधन हो गया था। पेमा खांडू ने इसके बाद निर्विरोध अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र मुक्तो से चुनाव जीता। उस वक्त वो भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हालांकि 2016 में वह भाजपा में शामिल हो गए। 
 

कौन सी हैं मुख्य पार्टियां?

मुख्य पार्टियों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), कांग्रेस, भाजपा और पीपीए हैं। फिलहाल राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। जिसे मुख्य विपक्षी पार्टी एनपीपी का भरपूर समर्थन प्राप्त है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed